Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिप्टो पर संसद में निशिकांत दुबे ने किया सवाल, वित्त मंत्री ने किया केंद्र का नजरिया साफ

Ranchi: लोकसभा में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टो को लेकर सरकार का नजरिया साफ कर दिया है. क्रिप्टो पर टैक्स को लेकर वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार ने ट्रांजेक्शन पर टैक्स लगाया है. जो लोग क्रिप्टो एसेट्स क्रिएट करते हैं, जो लोग उनको बेचते और खरीदते हैं उन ट्रांजेक्शन पर टैक्स लगाया गया. ऐसा इसलिए किया गया ताकि सरकार को यह पता चल सके कि एसेट्स किसने क्रिएट किया और किसने बेचा और खरीदा. टीडीएस यह पता लगाने का जरिया है कि पैसे का रुट क्या है. पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है. टीडीएस के जरिये इसपर भी नजर होती है कि पैसा टेटर फंडिंग या ड्रग्स से न निकला हो. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में क्रिप्टो को लेकर सवाल उठाया था. उन्होंने पूछा था कि क्रिप्टो पर लगे टैक्स से सरकार ने कितना कमाया है. इसपर केंद्रीय वित्तमंत्री ने यह जवाब दिया. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wreck-of-speed-fell-into-the-ditch-2-people-died-and-1-injured/">हजारीबाग

में रफ्तार का कहर, खाई में गिरी कार, डॉक्टर समेत 2 लोगों की मौत, 1 घायल

क्रिप्टो के डार्क वेब से जुड़े सवाल भी निशिकांत ने पूछा

निशिकांत दुबे ने क्रिप्टो के डार्क वेब से जुड़े होने का जिक्र कर करते हुए संसद में सरकार से सवाल किए. कहा कि आरबीआई ने क्रिप्टो को इलीगल टेंडर माना है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई के इलीगल टेंडर के कॉन्सेप्ट को खारिज कर दिया था, क्या भारत सरकार दोबारा इसपर रिव्यू पिटिशन लेकर कोर्ट जाएगी. इसपर निर्मला सीतरमण ने कहा कि सरकारी करेंसी तो रिजर्व बैंक हैंडल कर रहा है. क्रिप्टो करेंसी और क्रिप्टो एसेट को बैन या रेगुलेट करने के रास्ते पर हम ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी को ब्लॉक नहीं करना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-subodhkant-and-anoop-singh-run-public-relations-campaign-in-favor-of-bajrang-mahato/">रामगढ़

उपचुनाव : बजरंग महतो के पक्ष में सुबोधकांत और अनूप सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही