Search

 
 
 

निशिकांत ने किया पिक्चर क्लियर, रघुवर के मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स में वापसी पर लगाया विराम

 
Ranchi: झारखंड के पूर्व सीएम सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में वापसी के कयासों पर विराम लग गया है. इस कयास पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने पूरी पिक्चर ही क्लीयर कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट जारी कर कहा है कि भाजपा में कोई कंफ्यूजन नहीं है. केंद्रीय नेतृत्व ने रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल बनाया है,पहली बार ओडिशा में अपने दम पर भाजपा की सरकार है,रघुवर दास को झारखंड सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष रहने के कारण काफी अनुभव है. इसलिए ओडिशा की नई सरकार को वे मार्ग दर्शन देते रहेंगे. जहां तक सरयू राय का सवाल है, अब वे जदयू में हैं. दोनों पार्टी का नेतृत्व गठबंधन के तहत जो भी निर्णय लेगा वही अंतिम होगा. इस तरह का कयास हेमंत सोरेन की सरकार के भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने की कोशिश है. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-talks-about-bringing-article-370-but-never-once-says-it-will-bring-back-pok-pm-modi/">कांग्रेस

आर्टिकल 370 लाने की बात करती है, एक बार भी नहीं कहा, पीओके वापस लायेंगे : पीएम मोदी   

क्यों लगाए जा रहे थे कयास

असम के सीएम सह झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने 27 सितंबर को भुनेश्वर स्थित राजभवन में राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की थी. इसके बाद राजनीति के गलियारों में कयासों का बाजार गर्म हो गया. कयास लगाए जाने लगे कि रघुवर दास अपनी परंपरागत सीट जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने की तमन्ना रखते हैं. वहीं रघुवर दास के चिर प्रतिद्वंदी सरयू राय भी जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. 2019 में सरयू राय को टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंकी थी, और जीत भी हासिल की थी. इसे भी पढ़ें -सांसद">https://lagatar.in/high-court-bans-ongoing-trial-against-mp-nishikant-dubey/">सांसद

निशिकांत दुबे के खिलाफ चल रहे ट्रायल पर हाईकोर्ट से रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही