Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर एयरपोर्ट पर निशिकांत की याचिकाः हाईकोर्ट में हुई आंशिक सुनवाई, जानें क्या हुआ

Ranchi: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल अवमानना वाद पर आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान निशिकांत के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने बहस किया. उन्होंने कोर्ट में कहा कि एयरपोर्ट का पूरी तरह से संचालन अब तक शुरू नहीं किया गया है. राज्य सरकार कई कार्यों में देर कर रही है. इसके साथ ही नाइट लेंडिंग भी शुरू नहीं की गई है, और न ही एयरपोर्ट के आस-पास की ऊंची बिंल्डिंग को तोडा गया है. वहीं सरकार की ओर से यह बताया गया कि काफी काम अंतिम चरण में है. सोमवार को हुई आंशिक सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद की तारीख मुकर्रर की है. सरकार की ओर से इस मामले में शोकॉज का जवाब भी दाखिल कर दिया गया है. इसे पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-is-auditing-the-work-of-mps-those-who-perform-poorly-can-be-blamed/">भाजपा

कर रही सांसदों के कामकाज का ऑडिट, खराब प्रर्दशन करने वालों पर गिर सकती है गाज
बता दें कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने हाईकोर्ट में अवमानना वाद दाखिल की है. जिसमें  उन्होंने देवघर एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की मांग की है. याचिका में उन्होंने कहा है कि झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2013 के एक पीआईएल की सुनवाई के दौरान तत्कालीन अधिकारियों द्वारा दिए गए हलफनामे को देखते हुए याचिका निष्पादित की थी. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया. कई वर्ष बीत जाने के बाद भी देवघर एयरपोर्ट पर अब तक उड़ानें शुरू नहीं हुई हैं. याचिका में यह भी कहा गया है कि कुछ उड़ान कंपनियां वहां से अपनी सेवा शुरू करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं, लेकिन एयरपोर्ट फंक्शनल नहीं होने के कारण यहां से उड़ानें शुरू नहीं की जा रही हैं. जिससे संथाल के लोगों को विमान सेवा का लाभ लेने में परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें-अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-rajiv-kumar-arrest-case-ed-interrogates-vishnu-agarwal/">अधिवक्ता

राजीव कुमार गिरफ्तारी मामला : ईडी ने विष्णु अग्रवाल से की पूछताछ
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही