Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूजा प्रकरण में निशिकांत का ट्विट ‘वार’, चौधरीजी के मोबाइल डिटेल का राज किश्तों में खोलेंगे

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड में पूजा सिंघल प्रकरण में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ट्विट पर सबकी नजरें टिकी हुई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ नौकरशाह भी उनके ट्विट पर नजर बनाए हुए हैं कि अब ईडी का अगला कदम क्या होगा. अब और कौन सा भ्रष्टाचारी जेल जाएगा. शुक्रवार को उन्होंने अपने ट्विट में फिर खुलासा किया कि चौधरी जी (विशाल चौधरी) के मोबाइल का सारा डीटेल लैब ने निकाल लिया है. क्या-क्या डीटेल निकला है, वे इसे किश्तों में बताएंगे, नहीं तो झारखंड माल मुद्रा पार्टी (जेएमएम) कहेगी कि पहले क्यों बताए. इसके बाद उन्होंने फिर लिखा कि पहले पत्रकार, फिर मेरा वार, तब खत्म होगा झारखंड का भ्रष्टाचार.

सुबह से शाम तक 7 ट्विट किये

निशिकांत दुबे ने अपने ट्विट में अबतक जिस-जिस शख्स का जिक्र किया, किसी न किसी तरीके से वो पूजा सिंघल प्रकरण में लपेटा गया. यही वजह है कि निशिकांत के ट्विटर पर खूब सर्च किये जा रहे हैं. शुक्रवार को भी पूजा सिंघल प्रकरण को लेकर उन्होंने सुबह से शाम तक 7 ट्विट किये.
  • शाम 4.12 बजे निशिकांत ने ट्विट किया ‘’चौधरी जी के मोबाइल का सब डीटेल लैब ने निकाल लिया है. मैं किश्त में बताउंगा, नहीं तो झारखंड माल मुद्रा पार्टी कहेगी कि पहले क्यों बताए ? पहले पत्रकार,फिर मेरा वार,होगा ख़त्म झारखंड का भ्रष्टाचार’’
  • दोपहर 3.49 बजे निशिकांत ने ट्विट किया ‘’प्रेम प्रकाश ने अपने शातिराना दांवपेंच का पूजा सिंघल के यहां ईडी के छापे के बाद पूरा उपयोग किया. सभी दलालों के, सेटरों के, लाभान्वित व्यापारियों के, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व नेताओं के मोबाइल को बदल कर सबूत नष्ट करने की कोशिश की. सब कुछ बेकार गया, उल्टा ?’’
  • दोपहर 3.47 बजे उन्होंने एक अखबार की कतरन को शेयर किया, जिसमें खबर की हेडिंग थी- ‘विशाल चौधरी के घर में सजती थी विदेशी लड़कियों की महफिल’. इस खबर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘’इन लोगों ने बेशर्मी की भी सीमा पार कर दी है. जनता सब देख और समझ रही है.‘’
  • ईडी द्वारा कार्रवाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन के उठाये सवाल पर निशिकांत दुबे ने दोपहर 2.42 बजे ट्विट किया- ‘’सही है क्योंकि आप राज्य के तारणहार हैं, चोर, पुलिस, ईमानदार, भ्रष्टाचारी सब पर आपकी नज़र है. इसी पैनी नजरों ने तो चुन-चुन कर ज़िले में भ्रष्टाचारी पदाधिकारियों को बैठा रखा है?’’
  • पूजा सिंघल प्रकरण में निशिथ केसरी के घर से 5 महंगी गाड़ियां मिलने वाली खबर को शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने सुबह 9.19 बजे लिखा ‘’राज्य का विकास हुआ हो या नहीं, लेकिन जिस तरह का विकास निशिथ केसरी का हुआ है, वो देखने लायक है. ये तो कुनबा से भी एक कदम आगे निकले.‘’
  • प्रेम प्रकाश से दूसरे दिन भी हुई ईडी की पूछताछ की खबर को शेयर करते हुए सुबह 9 बजकर 9 मिनट में उन्होंने ट्विट किया- ‘’ऐसा नस पकड़ में आया है कि भ्रष्टाचार का इलाज इसी से हो जाये. एक-एक कर सबका नाम सामने आएगा. विधानसभा में सत्ता पक्ष की सारी कुर्सी खाली होना तय.‘’
  • बंधु तिर्की के घर सीबीआई का छापा की खबर सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर शेयर करते हुए निशिकांत ने लिखा ‘’हर विभाग में दलाली, हर जगह भ्रष्टाचार करने वाली सरकार का काला चिट्ठा अब सामने आ चुका है. एक दिन ये पूरा कुनबा अंदर जाएगा.‘’
  • शुक्रवार का पहला ट्विट निशिकांत ने सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर किया. उन्होंने लिखा ‘’प्रेम भइया का कारनामा रांची में राज्य सरकार के सरकारी गजट में प्रकाशित सरकारी ज़मीन, जिस पर विजिलेंस की जांच चल रही हो, उस ज़मीन को प्राइवेट बनाकर, जांच हटाकर किसी भार्गव के नाम पर बेनामी रजिस्टर कराया, फिर अग्रवाल भैया से मोटी रकम लेकर बेचा, पार्टनर राजा से रंक तक भ्रष्टाचार का रसूख़”
इसे भी पढ़ें – झामुमो">https://lagatar.in/jmms-open-letter-to-the-governor-urges-to-make-jmm-a-party-in-the-mining-lease-case/">झामुमो

का राज्यपाल को खुला पत्र : माइनिंग लीज मामले में JMM को भी पार्टी बनाने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही