Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैट्रिक में 94.80 % अंक लाकर नितेश बने चौपारण के टॉपर

Chouparan :  जैक की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में नितेश ने 94.80% अंक लाकर चौपारण प्रखंड के टॉपर बने हैं. नितेश महराजगंज में संचालित डॉ ललन बाबू कस्तूरबा गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय सिंहपुर सह मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र हैं. मैट्रिक टॉपर नितेश कुमार इंजीनियर बनकर समाज व देश की सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी मेहनत को दिया. (पढ़ें, चिराग">https://lagatar.in/chirag-paswan-blamed-nitish-kumar-for-the-ban-on-caste-census/">चिराग

पासवान ने जातीय जनगणना पर लगे रोक के लिए नीतीश कुमार को ठहराया जिम्मेदार)

स्कूल के इन बच्चों ने भी मेहनत से पायी सफलता

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सतीश कुमार यादव 92% अंक लाकर सेकेंड टॉपर रहे. वहीं मुस्कान कुमारी 90% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही. इसके अलावा स्कूल की छात्र आकांक्षा कुमारी ने 88.6 %, जीनत परवीन ने 85%, नयन कुमारी ने 84.8%, तनुजा कुमारी ने 84.4%, रूपेश कुमार ने 83.8%, जहाना खातून ने 83.80%, नयन सिन्हा ने 83.80%, रूही खातून ने 83.80%, आशुतोष कुमार ने 83.2%, अनुज कुमार ने 83.2%, किशन कुमार राणा ने 83%, मौसम कुमारी सिंह 80.8% और सीमा कुमारी ने 80.4% अंक लाकर स्कूल में टॉप किया है . इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-wants-passport-reaches-rouse-avenue-court-for-noc-matter-listed-for-hearing-on-friday/">राहुल

को चाहिए पासपोर्ट, NOC के लिए पहुंचे राउज एवेन्‍यू कोर्ट, मामला शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध

सफल हुए बच्चों को प्रिंसिपल, शिक्षक और अन्य लोगों ने बधाई

परीक्षा के परिणाम को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल ममता कुमारी ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी विद्यालय के यश सिन्हा मैट्रिक में प्रखंड टॉपर रहे थे. सभी सफल बच्चों को स्कूल के सचिव अरविंद सिन्हा, प्रशासनिक सचिव सुधीर सिंह, महेश्वरी मेहता, प्रभारी धीरेंद्र सिन्हा, चंदन कुमार और स्कूल के सभी शिक्षकों एवं विद्यालय कमिटी के सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-reached-ranchi-welcomed-by-governor-and-cm/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची,राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही