Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीति आयोग ने विभागीय अधिकारियों से किसी भी आर्टिकल को मीडिया में पब्लिश करवाने के पहले अप्रूवल लेने को कहा

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : एक खबर सामने आयी है, जिसके अनुसार नीति आयोग ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वे किसी भी मीडिया आउटलेट में आर्टिकल भेजने से पूर्व सीनियर अधिकारियों के मामले में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और जूनियर अधिकारियों के मामले में संबंधित सलाहकारों से मंजूरी प्राप्त कर लें. खबरों के अनुसार सरकार के शीर्ष थिंक टैंक ने 12 मई को अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नीति आयोग के अधिकारियों द्वारा लिखे गये सभी लेख, जिसमें वे खुद को नीति आयोग के एक अधिकारी या कर्मचारी बताते हैं, जिन्हें समाचार पत्रों/पत्रिकाओं/समाचार साइटों आदि में छपने के लिए भेजा जाता है, उन्हें संबंधित सलाहकार द्वारा विधिवत अनुमोदित किया जाना चाहिए. वरिष्ठ सलाहकारों द्वारा लेखों को सीईओ द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : शिंदे">https://lagatar.in/shinde-government-is-considering-lifting-the-ban-on-cbi-in-maharashtra-may-be-decided-in-the-cabinet-meeting/">शिंदे

सरकार महाराष्ट्र में CBI पर लगी रोक हटाने पर कर रही विचार, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला

लेख केवल कम्युनिकेशंस वर्टिकल के माध्यम से प्रकाशन के लिए भेजे जायेंगे

आदेश के अनुसार सभी लेख केवल कम्युनिकेशंस वर्टिकल के माध्यम से प्रकाशन के लिए भेजे जायेंगे. कहा गया कि कम्युनिकेशंस वर्टिकल इस पर अंतिम फैसला करेगा कि आपका आर्टिकल प्रकाशन के लिए न्यूनतम स्वीकार्य गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है या नहीं? इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार नीति आयोग के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि नीति आयोग एक सरकारी थिंक टैंक है और समय-समय पर सामान्य सलाह जारी करता है, जो लेख प्रकाशित करते समय उचित परिश्रम को प्रोत्साहित करती है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि द इंडियन एक्सप्रेस रूटीन एडवाइजरी की गलत व्याख्या कर रहा है. कहा कि नीति आयोग ने सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए अपने कर्मचारियों को लगातार सोचने और रचनात्मक रूप से खुद को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/cbi-raids-delhi-deputy-cm-manish-sisodias-house-kejriwal-said-welcome-cbi-will-give-full-cooperation/">दिल्ली

के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा, केजरीवाल ने कहा – सीबीआई का स्वागत, करेंगे पूरा सहयोग

थिंक टैंक के रूप में नीति आयोग की भूमिका को देखते हुए यह निर्णय महत्वपूर्ण है

हालांकि नीति आयोग के प्रवक्ता ने उन तारीखों का उल्लेख नहीं किया,जिन तारीखों पर इस तरह की सलाह जारी हुई थी. इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया था. जानकारी के अनुसार एक थिंक टैंक के रूप में नीति आयोग की भूमिका को देखते हुए यह निर्णय महत्वपूर्ण है. नीति आयोग में लगभग एक दर्जन सलाहकार हैं, जो विभिन्न कार्यक्षेत्रों के प्रमुख के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. वे सलाहकार, वरिष्ठ सलाहकार, संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा कई और उच्च पदों पर बैठे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही