Search

 
 
 

विकसित झारखंड के संकल्प के साथ नितिन नवीन ने दिया चुनावी मंत्र, कुच्चू में जुटे दिग्गज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश की सियासत में बड़ी सांगठनिक हलचल देखने को मिली. आगामी राजनीतिक चुनौतियों को भांपते हुए रांची के कुच्चू में एक हाई-प्रोफाइल परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया.
 

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश की सियासत में बड़ी सांगठनिक हलचल देखने को मिली. आगामी राजनीतिक चुनौतियों को भांपते हुए रांची के कुच्चू में एक हाई-प्रोफाइल परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के पैतृक आवास पर आयोजित इस विशेष बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड भाजपा के तमाम दिग्गज चेहरों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया. बैठक के दौरान नितिन नवीन ने संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को 'विकसित झारखंड और विकसित भारत' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना होगा.

 

Uploaded Image


सांगठनिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही इस बैठक की पृष्ठभूमि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित आवास पर तैयार की गई. बैठक की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष के परिवारजनों से मुलाकात की और उनके आवास पर अल्पाहार भी किया. इसके बाद शुरू हुई परिचयात्मक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रांची के तीनों जिलों के कार्यसमिति सदस्यों, पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा की. नेताओं को मार्गदर्शन देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी सांगठनिक चुनौतियों से निपटने और धरातल पर भाजपा के जनाधार को और अधिक व्यापक बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए.

 


इस परिचयात्मक बैठक में झारखंड भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एक साथ मंच पर नजर आया. बैठक में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा व मधु कोड़ा उपस्थित रहे. इनकी उपस्थिति में आगामी चुनावी रणनीति पर भी मंथन किया गया. बैठक में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल, सांसद बीड़ी राम, पूर्व सांसद रविंद्र पांडे, रामटहल चौधरी, किशुन दास, विधायक पूर्णिमा साहू, पुष्पा देवी, मेनका सरदार, अपर्णा सेन गुप्ता, कमलेश सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, गंगोत्री कुजूर, आरती सिंह, सीमा शर्मा, कोचे मुंडा, अरुण उरांव, रांची की पूर्व मेयर रोशनी खलखो, शोभा यादव और सत्यनारायण सिंह सहित भारी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही