Patna News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार में बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आए हैं. बीजेपी प्रेसिडेंट ने अपने तीन महीने का वेतन 6.35 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है. नितिन ने कहा कि इस मुश्किल समय वो बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं, प्रभावित परिवारों तक राहत पुहंचाने के लिए सरकार पूरी तरह काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें:
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. उन्होंने ग्राउंड लेवल पर चल रहे राहत व बचाव कार्यों का जायज लिया. नितिन नबीन ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है. उन्होंने बिहर में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने की बात कही.
सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचा रही है. हर परिवार को 7 हजार रुपये दी जा रही है. इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर बनाए गे हैं. लोगों के लिए कम्युनिटी किचन और इलाज की व्यवस्था भी की गई है.
बाढ़ में फंस लोगों के सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम लगी हुई. मवेशियों के लिए चारे की भी व्यवस्था की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

