Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र से भोजपुरी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग करेगी नीतीश सरकार

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के धनबाद और बोकारों की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से भोजपुरी और मगही को हटाने वाले फैसले एतराज जताया है. नीतीश कुमार ने एक बार फिर भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को उठाया है. ताकि भोजपुरी को राजभाषा का दर्जा मिल सके. इसे भी पढ़ें -बेरमो">https://lagatar.in/bermo-gomia-mlas-objection-to-urdu-not-justified-afzal-durrani/">बेरमो

: उर्दू पर गोमिया विधायक की आपत्ति उचित नहीं: अफजल दुर्रानी

नीतीश कुमार कई सालों से भोजपुरी को राजभाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे

नीतीश कुमार ने कहा कि हम कई सालों से भोजपुरी को राजभाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. बिहार कैबिनेट ने 2017 में केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा था. मुख्यमंत्री ने यह बात सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर कहा है. इसे भी पढ़ें -बजरंग">https://lagatar.in/bajrang-dal-worker-harsh-was-murdered-with-planning-12-arrested-nadeem-habitual-criminal-curfew-in-shivamoga-till-6-pm-on-wednesday/">बजरंग

दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या योजना बना कर की गयी, 12 अरेस्ट, नदीम आदतन अपराधी, शिवमोगा में बुधवार शाम 6 बजे तक कर्फ्यू

भोजपुरी बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बोली जाने वाली भाषा है

जनता दरबार के बाद सीएम पत्रकारों से बात करने के दौरान कहा कि भोजपुरी सिर्फ बिहार की ही नहीं है यह उत्तरप्रदेश और झारखंड में भी बोली जानेवाली भाषा है. भोजपुरी का बड़ा क्षेत्र है, इसका अंतरराष्ट्रीय महत्व भी है झारखंड के धनबाद और बोकारो से भोजपुरी को हटाना गलत है. साथ ही नीतीश कुमार ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की भी आलोचना की है. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-mlas-were-made-ministers-by-workers-they-can-even-outside-workers-should-get-respect-rahul/">कांग्रेस

विधायकों को कार्यकर्ताओं ने बनाया मंत्री, बाहर भी कर सकते हैं, कार्यकर्ताओं को मिले सम्मान : राहुल

भोजपुरी और मगही दोनों राज्यों की भाषाएं हैं

नीतीश कुमार ने कहा कि हम बार- बार कह रहे है कि भोजपुरी सिर्फ बिहार की ही भाषा नहीं है. बिहार और झारखंड विभाजन से पहले एक साथ थे. उन्होंने कहा कि भोजपुरी और मगही दोनों राज्यों की भाषाएं हैं और सीमावर्ती इलाकों में बोली जाती हैं. छत्तीसगढ़ में भी कई लोग भोजपुरी बोलते है. बता दें कि बीते शुक्रवार को झारखंड सरकार ने भोजपुरी और मगही को धनबाद और बोकारो जिलों की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से हटा लिया था. इसे भी पढ़ें -Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-according-to-the-order-of-the-cbi-court-lalu-will-get-the-benefit-of-section-428-of-crpc-time-spent-in-jail-will-be-valid/">Lagatar

Exclusive: CBI कोर्ट के आदेश के मुताबिक लालू को मिलेगा CrPC की धारा 428 का लाभ, जेल में बिताया गया समय होगा मान्य  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही