Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : नयी नियामावली के तहत 1 लाख 78 हजार 26 शिक्षकों की नियुक्ति पर लगी मुहर

Patna :  बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बड़ी घोषणा की है. कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नयी नियामावली के तहत 1 लाख 78 हजार 26 शिक्षकों की नियुक्ति पर मुहर लगायी है. साथ ही राज्य सरकार ने इन शिक्षकों के लिए वेतनमान की भी मंजूरी दे दी है. बिहार में शिक्षकों की बहाली बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के जरिये होगी. कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने शिक्षकों की बहाली सहित 18 एजेंडों पर मुहर लगायी है. (पढ़ें, जमानत">https://lagatar.in/sc-withdraws-judicial-powers-of-ups-sessions-judge-orders-to-send-him-on-judicial-training/">जमानत

नहीं देना यूपी के सेशंस जज को भारी पड़ा, SC ने न्यायिक अधिकार वापस लिये, ज्यूडिशियल ट्रेनिंग पर भेजने का आदेश)

नयी नियमावली के तहत होगी शिक्षकों की बहाली

नयी नियमावली के तहत राज्य के अंदर प्राइमरी, मीडिल, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी के लिए शिक्षकों की बहाली की जायेगी. इसलिए इन सभी को इसी के तहत वेतनमान भी दिया जायेगा. बिहार कैबिनेट की बैठक में 1,78,026 पदों की स्वीकृति दी गयी. इसमें क्लास 1 से 5 तक के 85477, क्लास 6 से 8 तक के 1745, क्लास 9-10 के लिए 33186 और 11वीं-12वीं के लिए 57618 पदों की स्वीकृति दी गयी है. इसे भी पढ़ें : AIMS">https://lagatar.in/aims-gave-affidavit-in-the-high-court-deoghar-governments-attitude-towards-aiims-indifferent/">AIMS

ने हाईकोर्ट में दिया एफिडेविट, देवघर एम्स को लेकर सरकार का रवैया उदासीन

प्राथमिक शिक्षकों को इतना मिलेगा वेतन

नयी नियमावली के तहत बहाली होने से नियोजित और नये वेतनमान वाले शिक्षकों के वेतन में अंतर होगा. प्राथमिक शिक्षकों को मूल वेतन के साथ सरकार 42 फीसदी महंगाई भत्ता, 8 फीसदी एचआरए, सीटीए 1500 और मेडिकल के लिए एक हजार हर महीने देगी. इसी तरह माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के शिक्षकों को हर महीने 40,000 से लेकर 51000 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इन शिक्षकों को 14 फीसदी सरकार पेंशन के लिए अंशदान देगी. इस फैसले के बाद सरकार पर हर साल करीब 11 हजार करोड़ का खर्च बढ़ जायेगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/the-scope-of-corona-infection-decreased-in-jharkhand-20-new-patients-were-found-in-24-hours/">झारखंड

में कोरोना संक्रमण का दायरा घटा, 24 घंटे में 20 नये मरीज मिले, 120 मरीज हुए स्वस्थ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही