Search

नीतीश सरकार का फैसला, कोरोना से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी विशेष पेंशन

Patna : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर विकराल रूप धारण करती जा रही है. इसी के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अहम बैठक बुलाई थी. इसमें कोरोना से जंग को लेकर कई अहम फैसले लिये गये. बैठक में कुल 11 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में कोरोना काल में नीतीश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा एलान किया है. सरकार ने कोरोना संक्रमित सरकारी कर्मियों की मौत पर विशेष पारिवारिक पेंशन देने का फैसला लिया गया है.

नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, मुख्य सचिव का भी निधन

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को भी कोरोना लील गया. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज चल रहा था. अरूण कुमार के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है. वहीं इससे पहले बिहार के ही स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का भी मौत कोरोना से हो गयी थी.बता दें कि कोरोना की इस लहर में बिहार के कई अफसरों की मौत हो चुकी है.

13,089 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले

राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है.  बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य में कुल 13,089 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1,00,821 पहुंच गयी है.  राज्य में 24 घंटे में 89 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो गयी है. कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,480  हो गयी है. साथ ही बिहार में 24 घंटे में 10,926 लोगों ने कोरोना को मात दी. राज्य में गुरुवार को रिकवरी रेट 77 फीसदी पहुंच गया. इससे पहले बिहार में बुधवार को 13,374 नये मरीज मिले थे. राज्य में कोरोना से बुधवार को 84 लोगों की जान गयी थी. 

सबसे अधिक कोरोना संक्रमित पटना में मिले

बिहार स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित पटना में मिले. पटना जिले में कोरोना के कुल 2,186 मरीज मिले. जबकि बेगूसराय में 666, गया में 1,128, मुजफ्फरपुर में 478 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये. बिहार के नालंदा में 509, पूर्णिया में 483, पश्चिमी चंपारण में 590 और समस्तीपुर में 494 कोरोना संक्रमित मिले हैं. पिछले 24 घंटे में बिहार में 97,972 सैंपल की जांच की गयी.

29 दिन में बढ़ गये 53 गुना मरीज

कोरोना की दूसरी लहर देश भर में तबाही मचा रही है. वहीं बिहार में भी कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है. राज्य में सिर्फ 29 दिनों में ही कोरोना मरीजों की संख्या 53 गुना बढ़ गयी. 1 अप्रैल को राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1907 थी. 15 अप्रैल को 25 हजार और 20 अप्रैल को 50 हजार को पार कर गयी. अप्रैल महीने के अंत में यह 1,00,821 पहुंच गयी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//