Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैबिनेट बैठक से पहले नीतीश कुमार एक्टिव, अचानक राबड़ी आवास, जदयू कार्यालय और अपने पैतृक घर पहुंचे

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार में सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक होने वाली है. बैठक से पहले वो काफी सक्रिय हो गये हैं. आज रविवार को सीएम नीतीश अचानक लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंच गये. लेकिन लालू से उनकी मुलाकात नहीं हो पायी. नीतीश कुमार राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर वापस लौट आये. सीएम के अचानक राबड़ी आवास पहुंचने से सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है. (पढ़ें, रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-four-cyber-thugs-who-cheated-rs-1-crore-12-lakh-in-the-name-of-lottery-arrested/">रांचीः

लॉटरी के नाम पर 1.12 करोड़ ठगी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार)

जदयू कार्यालय और बख्तियारपुर पहुंचने से मचा हड़कंप

राबड़ी आवास के बाद नीतीश कुमार निरीक्षण करने जदयू कार्यालय भी पहुंच गये. मुख्यमंत्री के अचानक कार्यालय पहुंचने से नेता-कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया. नीतीश जब कार्यालय पहुंचे थे, उस समय वहां प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार मौजूद थे. उन्होंने कार्यालय में मौजूद पार्टी के नेताओं से करीब 20 मिनट तक बातचीत की. इसके बाद वहां से निकल गये. बारिश के बीच नीतीश अपने पैतृक घर बख्तियारपुर पहुंचे और अपने भाई सतीश कुमार से मुलाकात की. सीएम के बख्तियारपुर पहुंचने की खबर से अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सभी अधिकारी दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे. नीतीश अपने घर में कुछ देर रूके और फिर वापस पटना लौट गये. इसे भी पढ़ें : HDFC">https://lagatar.in/hdfc-bank-and-reliance-suffered-maximum-losses-hindustan-unilever-tcs-made-profits/">HDFC

बैंक और रिलायंस को सर्वाधिक नुकसान, हिंदुस्तान यूनिलीवर-टीसीएस फायदे में रही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही