Search

 
 
 

नीतीश कुमार ने वैशाली में 318 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Vaishali: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को प्रगति यात्रा में वैशाली पहुंचे. यहां सीएम ने 318 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने एनडीए समेत विपक्षी दलों के सवालों का भी जवाब दिया. सीएम ने अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत सम्मान दिया. एनडीए में जो सम्मान मिला उसके बाद वापस जाने का सवाल ही नहीं है. दरअसल, सीएम नीतीश से पूछा गया कि पटना में राजनीति हो रही है. इस पर नीतीश ने कहा कि हमको मुख्यमंत्री कौन बनाया अटल जी ही ना. वही चाहते थे कि हम सीएम बने. हमको कितना मानते थे. हर काम मेरे विभाग का पहले होता है तो कौन क्या बोलता है इससे क्या मतलब है. बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा था कि अटल जी का सपना तब साकार होगा जब बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी. हालांकि बाद में उन्होंने इस पर कुछ नहीं बोला. लेकिन जदयू ने इसे गंभीरता से लिया. वहीं नीतीश ने लालू प्रसाद यादव के ऑफर पर भी जवाब दिया. नीतीश कुमार ने लालू यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले दो बार गलती हो चुकी है और अब वे पुराने सहयोगी के साथ फिर से जुड़ गए हैं. अब वे यहीं रहेंगे. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही