Search

 
 
 

नीतीश कुमार ने पीएम पर कसा तंज, बोले-सब दिन गायब रहते हैं, मणिपुर मुद्दे पर बोलना ना चाहिए

 
Bihar : विपक्षी दलों ने लोकसभा में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है. कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई और बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लोस अध्यक्ष ने स्वीकृति दे दी है. इस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने भी बयान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. नीतीश ने कहा कि उन्हें मणिपुर मुद्दे पर बोलना चाहिए. सब कह रहा है कि उनको बोलना चाहिए. लेकिन वो कुछ बता ही नहीं रहे हैं और सब दिन गायब रहते हैं. मणिपुर जो घटनाएं हो रही हैं, उसपर ध्यान दीजिए. महिलाओं को जिस तरह से वहां किया गया, यह कही संभव है करना. इसको लेकर पूरा विपक्ष एकजुट कह रहा है. (पढ़ें, ‘रॉकी">https://lagatar.in/jaya-bachchan-lashes-out-at-paparazzi-at-premiere-of-rocky-and-rani-ki-prem-kahani-video-goes-viral/">‘रॉकी

और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रीमियर पर पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन, वीडियो हुआ वायरल)

अब की एनडीए में वाजपेयी समय वाली एनडीए जैसी बात नहीं

सीएम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अब वाली एनडीए में अटल बिहारी वाजपेयी के समय वाली एनडीए जैसी बात नहीं है. वहीं इंडिया को लेकर कहा कि सब तय हो रहा है. आगे अभी बहुत कुछ तय होना है. विपक्षी दलों के एकजुट होने से भाजपा डरी और घबराई हुई है. इस दौरान सीएम ने राजस्व विभाग में हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग को रद्द करने को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों के अनावश्यक तबादले की सूचना आयी. इसके बाद विभाग और सब लोगों ने तय किया कि अभी इसे छोड़ देंगे. नीतीश ने कहा कि सभी के साथ बातचीत करने के बाद ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश को निरस्त किया गया है.  इसपर कोई विवाद नहीं है. जो सही लगा और सबका जो सुझाव आया, वही किया गया है. महागठबंधन की सरकार में भी सब कुछ ठीक है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/big-news-came-from-lok-sabha-om-birla-approved-the-oppositions-no-confidence-motion-against-the-government/">लोकसभा

से आयी बड़ी खबर, ओम बिड़ला ने सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकृति दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही