Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुलायम को श्रद्धांजलि देने सैफई जाएंगे नीतीश कुमार, अंत्येष्टि में शामिल होंगे तेजस्वी

Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को उनके पैतृक गांव सैफई जाएंगे. मुलायम का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह 82 वर्ष के थे. जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सैफई में मौजूद रहेगा, जब पूर्व रक्षा मंत्री की अंत्येष्टि की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सदस्य दुलाल चंद्र गोस्वामी और वह खुद (त्यागी) भी होंगे. इसे भी पढ़ें –प्राचीन">https://lagatar.in/mahakaleshwar-corridor-is-new-chapter-ancient-ujjaini/">प्राचीन

उज्जयनी का नया अध्याय है महाकालेश्वर कॉरिडोर

अंत्येष्टि के दौरान तेजस्वी के रहने की उम्मीद

नीतीश कुमार मंगलवार को नगालैंड की पूर्व निर्धारित यात्रा पर रहेंगे और इसके अगले दिन सैफई जाएंगे. मुलायम की अंत्येष्टि के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है. बिहार सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इसे भी पढ़ें –जनता">https://lagatar.in/slogans-of-how-is-the-pm-of-the-country-raised-in-the-public-court/">जनता

दरबार में लगे ‘देश का पीएम कैसा हो के नारे’, जानिये सीएम नीतीश कुमार ने कहा…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही