Search

 
 
 

बीपीएससी एग्जाम डेट बढ़ाने के लिए दिल्ली में नीतीश कुमार का काफिला रोका

 
New Delhi : बीपीएससी और यूपीएससी के अभ्यर्थियों ने परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को दिल्ली में सीएम नीतीश कुमार का काफिला रोक दिया. छात्रों की भीड़ को देखते हुए सीएम नीतीश गाड़ी से उतर कर आए. उन्होंने अभ्यर्थियों से बात की. छात्रों ने सीएम नीतीश से बीपीएससी एग्जाम की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की.

21 सितंबर को होनी है बीपीएससी परीक्षा

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार दिल्ली से पटना लौट रहे थे. जैसे ही वे करीब 11.30 बजे दिल्ली स्थित बिहार भवन से निकले तो अभ्यर्थी उनकी गाड़ी के आगे आ गए. छात्रों ने सीएम नीतीश को बताया कि 21 सितंबर को बीपीएससी परीक्षा होने जा रही है. उसी दौरान यूपीएससी मेन्स का भी एग्जाम है. जो छात्र-छात्राएं यूपीएससी और बीपीएससी दोनों की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा देने में परेशानी हो सकती है.

यूपीएससी की मुख्य परीक्षा 16 सितंबर से

यूपीएससी की मुख्य परीक्षा 16 सितंबर से शुरू हो जाएगी. यह 25 सितंबर तक चलेगी. यह परीक्षा लगातार 16, 17, 18 सितंबर के बाद 24 और 25 सितंबर को है. इसी बीच में 21 सितंबर को बीपीएससी की पीटी देने से छात्र परेशान हैं. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि वे पटना जाकर इस मुद्दे पर जरूर विचार करेंगे.
इसे भी पढ़ें– RJD">https://lagatar.in/rjd-mla-ritlal-yadavs-brother-threatens-mining-inspector-will-shoot-crush-if-he-takes-action/">RJD

MLA रीतलाल यादव के भाई ने खनन इंस्पेक्टर को दी धमकी, कार्रवाई की तो गोली मार देंगे, कुचल देंगे!

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही