Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन

Ranchi : देश में विपक्षी दलों की गोलबंदी मुहिम के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार शाम रांची पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ करीब एक घंटे तक मंत्रणा की. उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे. मंत्रणा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम नए जेनरेशन के नेता हैं. हमारे बीच गार्जियन बैठे हैं. हमें इनसे बहुत कुछ सीखना है. बहुत कुछ इनके मार्गदर्शन में करना है. वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड-बिहार आज भले ही अलग हो गये हैं, अविभाजित बिहार की राजनीति का केंद्रबिंदु कभी रांची भी हुआ करता था. करोना के बाद थोड़ा आना-जाना कम हो गया. मगर पहले हमेशा आते-जाते रहते थे. हेमंत के पिताजी गुरुजी से हमलोगों का क्या संबंध है. कैसे हमलाेगों ने आंदोलन किया. सभी जानते हैं. हम यह नहीं भूले हैं कि भले ही कम दिनों के लिए ही सही, मगर मुझे बिहार का पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था. लालूजी, गुरुजी और हमारा रिश्ता क्या रहा है, यह जगजाहिर है. बैठक में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश जदयू अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य खीरू महतो, झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय भी मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/36.jpeg"

alt="" width="1600" height="900" />

सीएम नीतीश कुमार ने कहा

  • हमें आगे एकजुट होकर चलना है, क्योंकि देश की सत्ता में बैठे लोग इतिहास बदलने और मिटाने के काम में जुटे हैं.
  • किसी भी कीमत पर पुराना इतिहास बदलने नहीं देंगे, देश में भाई-भाई को लड़ने नहीं देंगे, न झगड़ा होगा न रगड़ा.
  • मीडिया हमारी बातों को अहमियत नहीं देता है, मगर इसके लिए पत्रकार नहीं, मीडिया संस्थान के मालिक का ऊपरी दबाव है, मगर हमें फर्क नहीं पड़ता है.
  •  एकजुट होकर पुराने इतिहास को बचायेंगे. सभी को एक मंच पर लाकर देश की दिशा और दशा बदलने का काम होगा.
  • पीएम पद का प्रत्याशी कौन होगा, यह विषय अभी का नहीं है. अभी एकजुटता कायम करना पहली प्राथमिकता है.
  • आज जो लोग आजादी का 75वां वर्ष मनाने का ढोंग कर रहे हैं, वो आजादी के प्रथम वर्ष में कहां थे
  • अभी बातचीत का दौर शुरू हुआ है, लंबी दूरी तय करनी है, एक बारगी सबकुछ नहीं हो जाता है.

सीएम हेमंत सोरेने ने कहा 

  • -देश में राजनीतिक और लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं तार-तार किए जा रहे हैं.
  •  हमलोग देश की राजनीति में विपक्ष की भूमिका में हैं. समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाने के प्रयास में झामुमो साथ खड़ा है.
  • नीतीश जी के साथ कई तरह की चर्चाएं हुईं, जब राजनीतिक लोग चर्चा करते हैं, तो विषय दूर तक जाती है, चर्चा भी दूर तक जाती है.
  • यह अलग बात है कि इन चर्चाओं को मीडिया में किस तरह प्रचारित-प्रसारित किया जाता है.
  • आज की बैठक के पहले भी नीतीश जी से चर्चा होते रहती है. हमलोग साथ बैठे हैं, आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.
  • क्षेत्रीय अस्मिता और देश की एकता इस मुहिम का बड़ा हिस्सा है. नफरत और भेदभाव रहित समाज, राज्य और देश को बनाना इसका अहम हिस्सा है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-held-a-high-level-meeting-regarding-the-establishment-of-jharkhand-medico-city-ranchi-gave-several-instructions/">झारखंड

मेडिको सिटी, रांची की स्थापना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही