Search

 
 
 

NMC की टीम ने रिम्‍स का किया निरीक्षण, 26 तक डॉक्‍टरों और कर्मियों की छुट्टी रद्द

 
Ranchi : रिम्स में एमबीबीएस की सीट बढ़ाने और मान्यता के नवीकरण को लेकर एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमिशन) की टीम ने निरीक्षण किया. टीम ने पहले दिन दो विभाग पीडियाट्रिक और मेडिसिन विभाग का वर्चुअली जायजा लिया. एनएमसी की टीम को पहले विभागों के वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया है. इसके तहत विभाग में कितने डॉक्टर हैं, बेड कितने हैं, मेडिकल उपकरणों और कर्मियों की क्या स्थिति है, इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी है. यह निरीक्षण का पहला स्टेज है, इस दौरान टीम कमियों की जानकारी देगी, अगर उसे ठीक कर लिया गया तो सीटें बढ़ाई जा सकती है.

एनएमसी के दौरे को देखते हुए रद्द की गयी छुट्टी

वहीं दूसरी तरफ एमबीबीएस की सीटों की नवीकरण को देखते हुए सभी पदाधिकारी, चिकित्सक, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, इंटर्न की छुट्टी 21 जून से 26 जून तक रद्द कर दी गयी है. इसके अलावा वैसे डॉक्‍टर और कर्मी जो लंबे अवकाश पर हैं और निरीक्षण के दौरान उपस्थित रह सकते हैं, उनसे उपस्थित रहने को कहा गया है. इसे भी पढ़ें- क्लर्क">https://lagatar.in/the-journey-from-clerk-to-presidential-candidate-was-not-easy-draupadi-murmu-has-lost-her-husband-and-two-sons/">क्लर्क

से लेकर राष्ट्रपति उम्मीदवार तक का सफर नहीं था आसान, पति और दो बेटों को खो चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही