Search

सीएम आवास घेराव की फिलहाल कोई घोषणा नहीं, भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें : JPSC-JSSC Reform Manch

मंच ने JSSC-CGL को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि इससे जुड़ी मांग आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल है और इस पर उनका रुख स्पष्ट एवं कायम है. इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.
 
Ranchi : जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर चल रही खबरों को खारिज किया है. मंच ने कहा कि फिलहाल मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोई घोषणा नहीं की गई है.

मंच की ओर से कहा गया है कि आगे आंदोलन को लेकर जो भी निर्णय या घोषणा होगी, उसकी आधिकारिक जानकारी जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के प्रवक्ताओं प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देंगे. 

मंच ने JSSC-CGL को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि इससे जुड़ी मांग आंदोलन के प्रमुख मुद्दों में शामिल है और इस पर उनका रुख स्पष्ट एवं कायम है. इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. 

रिफॉर्म मंच ने समर्थकों और छात्रों से केवल संगठन के आधिकारिक प्रवक्ताओं द्वारा जारी सूचना को ही सही मानने की अपील की है. साथ ही किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या अफवाह पर भरोसा नहीं करने को कहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही