Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झिरी कचरा डंपिंग में कचरा मैनेजमेंट का काम जल्द पूरा हो : हाईकोर्ट

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि झिरी कचरा डंपिंग में कचरा मैनेजमेंट का काम  जल्द पूरा हो, रांची नगर निगम इस पर त्वरित कार्रवाई करें. कोर्ट ने नगर निगम से झिरी में कचरा मैनेजमेंट का काम पूरा होने के संदर्भ में 17 सितंबर तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी है.
Advertisement
Advertisement
  • ठेकेदार ने बताया, झिरी में कचरा मैनेजमेंट का काम 96% पूरा हो चुका है, 4% काम बचा है, वह 15 दिन में पूरा हो जाएगा

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि झिरी कचरा डंपिंग में कचरा मैनेजमेंट का काम  जल्द पूरा हो, रांची नगर निगम इस पर त्वरित कार्रवाई करें. कोर्ट ने नगर निगम से झिरी में कचरा मैनेजमेंट का काम पूरा होने के संदर्भ में 17 सितंबर तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी है.

 

मामले में ठेकेदार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि झिरी में कचरा मैनेजमेंट का काम 96% पूरा हो चुका है, 4% काम बचा है वह 15 दिन में पूरा हो जाएगा. 

 

हाईकोर्ट ने रातु स्थित झिरी कचरा डंपिंग यार्ड में वर्षों से जमा कचरे और उससे फैल रहे प्रदूषण को गंभीरता से लिया. इस मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की.

 

पूर्व में नगर निगम की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि झिरी में प्रतिदिन करीब 8–9 मीट्रिक टन कचरे का निष्पादन किया जा रहा है. डंपिंग यार्ड में कचरा निष्पादन का काम मेसर्स गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन कर रही है.

 

दरअसल, रांची के रातु के झिरी में नगर निगम द्वारा शहर का कचरा डंप किया जाता है. लगातार कचरा डंप होने से यहां करीब 22 लाख टन कचरे का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है.

 

नगर निगम ने 31 जनवरी 2024 को इस कचरे के निष्पादन के लिए एजेंसी से करार किया था, जिसमें दो साल के भीतर कचरे के पहाड़ को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया था. 

 

हालांकि एक साल में मात्र 3.5 लाख टन कचरे का ही निष्पादन हो पाया है, जबकि रोजाना ताजा कचरा डंप होता जा रहा है. इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है और वे डंपिंग यार्ड को आबादी से दूर ले जाने की मांग कर रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही