Search

 
 
 

बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं : संजय सेठ

 
Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा मनचलों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, प्रशासन कब जागेगा. राजधानी के लिए इससे शर्मनाक और घृणित कुछ और नहीं हो सकता. यह पूरी व्यवस्था के लिए चुनौती है. रांची में पूरे झारखंड की बेटियां भी पढ़ाई और रोजगार के लिए आती हैं. आज इनकी सुरक्षा को लेकर हर अभिभावक चिंतित हैं. रांची पुलिस इन क्षेत्रों की गश्त और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. कहा कि प्रशासन स्कूल कॉलेज के पास पुलिस गश्त तेज हो. गश्ती पुलिस सिर्फ चौक चौराहा पर खड़े होकर अपनी ड्यूटी पूरी न करें. प्रशासन केवल बैठ कर खानापूर्ति करने में लगा है और बेटियां राह चलते शर्मसार होती हैं. राजधानी में ऐसी हरकत करने वाले की 24 घंटे में गिरफ्तारी के साथ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें. बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. झारखंड पुलिस ऐसे सभी क्षेत्रों को चिन्हित कर, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें - सुबह-सुबह">https://lagatar.in/actor-allu-arjun-was-released-early-in-the-morning-after-spending-the-night-in-jail/">सुबह-सुबह

जेल से रिहा हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन, पिता-ससुर रिसीव करने पहुंचे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही