Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः कोयला चोरी कर रहे लोगों ने स्पेशल ब्रांच के ASI व पत्नी के साथ मारपीट की

कोयलांचल में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. ताजा मामला केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के झरिया–शिमलाबहल पुल के समीप का है जहां स्पेशल ब्रांच के ASI अनुज कुमार सिंह और उनकी पत्नी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के झरिया–शिमलाबहल पुल के समीप स्पेशल ब्रांच के ASI अनुज कुमार सिंह और उनकी पत्नी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. 

Uploaded Image
बताया जा रहा है कि ASI अनुज कुमार सिंह अपनी पत्नी काजल कुमारी के साथ स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोग एक हाइवा (भारी वाहन) को रोककर उसमें लदे कोयले को अवैध रूप से उतार रहे थे. सड़क पर बाधा बनने के कारण ASI ने उन लोगों से साइड होने को कहा. बस इसी बात पर कोयला उतार रहे लोग आक्रोशित हो गए और दंपति पर हमला बोल दिया.


हमलावरों ने ASI और उनकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इतना ही नहीं हमलावरों ने काजल कुमारी का मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल ब्रांच के अधिकारी स्थानीय पुलिस और CISF की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

Uploaded Image

इस संबंध में पीड़िता काजल कुमारी ने बताया कि कुछ लोग हाइवा को रोककर कोयला उतार रहे थे. जब पति अनुज कुमार ने उन्हें साइड होने को कहा तो वे लोग अचानक हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे .

 

वहीं मौके पर मौजूद आर.के. माइनिंग आउटसोर्सिंग के एक गार्ड ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों हाइवा बीएनआर साइडिंग की ओर कोयला लेकर गुजरते हैं जिन्हें बीच रास्ते में रोककर अवैध रूप से कोयला उतारा जाता है. इसकी सूचना पहले भी स्थानीय थाना और CISF को दी गई थी. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही