Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स ने दी सफाई, HIV जानकारी छिपाने पर दंपति के खिलाफ होगी कार्रवाई

HIV पॉजिटिव मरीज को निगेटिव मानकर ऑपरेशन किए जाने से जुड़े मामले मीडिया में प्रकाशित होने के बाद रिम्स प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है. प्रबंधन ने बताया कि पति और पत्नी दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं और पिछले तीन वर्षों से इलाज ले रहे थे, लेकिन उन्होंने यह महत्वपूर्ण जानकारी जानबूझकर छिपाई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: HIV पॉजिटिव मरीज को निगेटिव मानकर ऑपरेशन किए जाने से जुड़े मामले मीडिया में प्रकाशित होने के बाद रिम्स प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है. संस्थान ने कहा है कि कुछ रिपोर्ट्स में घटना को एकतरफा तरीके से प्रस्तुत किया गया है.

 

रिम्स के अनुसार संबंधित मरीज प्रसव पूर्व देखभाल के लिए सदर अस्पताल रांची में इलाज करा रही थी और अंतिम समय में उसे रिम्स रेफर किया गया था. मरीज के पास सदर अस्पताल से जारी एक निगेटिव रिपोर्ट थी, जिसके आधार पर सर्जरी की गई.

 

प्रबंधन ने बताया कि पति और पत्नी दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं और पिछले तीन वर्षों से इलाज ले रहे थे, लेकिन उन्होंने यह महत्वपूर्ण जानकारी जानबूझकर छिपाई. रिम्स ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि इस कारण कई स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य मरीजों की जान जोखिम में पड़ी.

 

संस्थान ने कहा कि दंपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई जाएगी. हालांकि रिम्स ने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्यकर्मियों के HIV संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमण की संभावना मात्र 0.3 प्रतिशत होती है. इसके बावजूद एहतियात के तौर पर मामले से जुड़े सभी स्वास्थ्यकर्मियों का उपचार शुरू कर दिया गया है.

 

मरीज की वर्तमान स्थिति की पुष्टि के लिए उसका वायरल लोड परीक्षण भी कराया जा रहा है. रिम्स प्रबंधन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से उच्च स्तरीय समिति गठित करने का अनुरोध किया है.

 

संस्थान ने कहा कि वह अपने सभी मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे......इसे भी पढ़ें

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही