Search

 
 
 

5 माह से मानदेय नहीं, ANM व आउटसोर्सिंग कर्मियों ने घेरा सिविल सर्जन कार्यालय

Ranchi: पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज एनआरएचएम, एएनएम नर्स और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को रांची सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया. कर्मचारियों ने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.
 

Ranchi: पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज एनआरएचएम, एएनएम नर्स और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को रांची सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया. कर्मचारियों ने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

 

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. परिवार चलाने में परेशानी हो रही है और कई कर्मचारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. कर्मचारियों ने दावा किया कि जामताड़ा की एक महिला कर्मी की तनाव और आर्थिक परेशानियों के बीच मौत भी हो चुकी है.

 

इधर कर्मचारियों के आंदोलन के बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी नामकुम स्थित एनएचआरएम कार्यालय में राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं. बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.

 

कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान करने और भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. फिलहाल नामकुम स्थित एनएचआरएम कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री और सिविल सर्जनों की बैठक जारी है, जबकि दूसरी ओर सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही