Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साधन के अभाव में कोई भी न्याय से वंचित नहीं रह सकता : अरुण ओझा

Advertisement
Advertisement
Koderma : जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में बुधवार को चंदवारा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदवारा प्रमुख मंजू देवी ने किया, जबकि मुख्य रूप से चंदवारा अंचल अधिकारी राम रतन कुमार बर्णवाल उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एलडीसीएस के अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा उपस्थित थे. इस अवसर पर एलडीसीएस अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा कि साधन के अभाव में कोई भी न्याय से वंचित नहीं रह सकता. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वैसे लोगों के लिये सरकारी अधिवक्ता मुहैया कराये जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कानून की जानकारी हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, लोग शिक्षित व जागरूक होकर ही अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह सहित कई कानून की विस्तृत रूप से जानकारी दी. वहीं चंदवारा प्रमुख मंजू देवी ने कहा कि लोग अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और जागरूक होकर उसका लाभ उठाएं. वहीं चंदवारा अंचल अधिकारी रामरतन वर्णवाल ने कहा कि जागरुकता शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुंच सके. वहीं अधिवक्ता राजेंद्र मंडल ने डीएलएसए द्वारा चलाए जा रहे कई कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी. धन्यवाद ज्ञापन पीएलबी सुमन रानी ने किया. मौके पर चंदवारा प्रमुख प्रतिनिधि, मुखिया, समाजसेवी अजय बर्नवाल सहित कई महिला एवं पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-a-big-ias-bought-land-worth-one-crore-in-name-of-his-wife-ed-is-probing-the-horoscope/">Exclusive:

एक बड़े IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही