Search

 
 
 

Ranchi News: कोकर से लापता अदिति का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

कोकर के खोरहा टोली से 9 मई से लापता 18 महीने की आदिति पांडे का अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है. रांची पुलिस ने इसकी जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा कर रखी है, इसके बावजूद पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं.
 

Ranchi: कोकर के खोरहा टोली से 9 मई से लापता 18 महीने की आदिति पांडे का अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है. रांची पुलिस ने इसकी जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा कर रखी है, इसके बावजूद पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं. बच्ची के गायब हुए एक महीने से ज्यादा हो गए, अब परीजन का धैर्य जवाब देने लगा है. इस घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने रविवार शाम को भारी बारिश के बीच कोकर चौक जाम किया गया. कोकर चौक को करीब एक घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात बाधित हुई. विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी बारिश हुई लेकिन प्रदर्शन करने वाले टस से मस नहीं हुए. 

 

 

अदिति की मां ने पुलिस प्रशासन पर अनदेखी का आरोपी लगाते हुए कि पुलिस गरीब लोग के लिए नहीं होती वह सिर्फ अमीरों की सेवा के लिए बैठी है.  क्योंकि बच्ची के लापता हुए एक महीने से ज्यादा दिन बीत गए, इसके बाद भी प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका नतीजा यह है कि हमारी बच्ची अभी तक घर नहीं लौटी. 

 

 

लापता अदिति के परिवार वालों से अलग-अलग संगठन के लोग और राजनीतिक दलों ने जाकर मुलाकात की थी और उन्हें संतवानी भी दिया कि प्रशासन जल्द खोज निकालेगा मगर आज महीना दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका. प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर अब जल्द से जल्द अदिति को खोज के नहीं लाया गया तो वह ठोस कदम उठाने के लिए बाध्य रहेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही