Search

 
 
 

चार दिन से लापता मो. हसन का सुराग नहीं, ग्रामीण एसपी से परिजनों ने लगाई गुहार

Ranchi News: परिजनों ने ग्रामीण एसपी को बताया कि मो. हसन 8 सितंबर को दोपहर करीब 2:45 बजे ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. ट्यूशन सेंटर में जानकारी लेने पर पता चला कि मो. हसन वहां पहुंचा ही नहीं था. इसके बाद परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.
 
मो. हसन की फोटो
  • ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकला था 16 वर्षीय किशोर
  • नूरी मस्जिद तक सीसीटीवी में दिखा, इसके बाद गायब
  • जल्द बरामदगी नहीं हुई तो अनहोनी की आशंका

Ranchi News: कांटाटोली स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी से चार दिन पहले लापता हुए 16 वर्षीय मो. हसन का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को मो. हसन के पिता मौलाना मंजूर हसन और स्थानीय लोग ग्रामीण एसपी से मिले और किशोर की जल्द तलाश कर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई.

 

परिजनों ने ग्रामीण एसपी को बताया कि मो. हसन 8 सितंबर को दोपहर करीब 2:45 बजे ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. ट्यूशन सेंटर में जानकारी लेने पर पता चला कि मो. हसन वहां पहुंचा ही नहीं था.

इसे भी पढ़ें - 

 

इसके बाद परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में मो. हसन नूरी मस्जिद तक जाता हुआ दिखाई देता है, लेकिन इसके बाद वह किस दिशा में गया और कहां गायब हुआ, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है.

 

परिजनों को है स्थानीय युवकों पर संदेह

मो. हसन के पिता और स्थानीय लोगों ने ग्रामीण एसपी के समक्ष आशंका जताई कि स्थानीय कुछ युवकों ने उसे बंधक बनाकर कहीं रखा हो सकता है. परिवार का कहना है कि किशोर के अचानक गायब होने के बाद लगातार तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है. परिजनों ने पुलिस से इस पहलू को भी ध्यान में रखते हुए जांच तेज करने और संदिग्ध युवकों से पूछताछ की मांग की है.

Uploaded Image

मो. हसन के परिजनों की तस्वीर

परिवार की ओर से स्पष्ट कहा गया कि अगर जल्द मो. हसन का पता नहीं चला तो किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. परिजनों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की कड़ियां जोड़ते हुए नूरी मस्जिद के बाद किशोर की गतिविधियों का पता लगाने और उसके संपर्क में रहे लोगों से गहन पूछताछ करने की मांग की है.

 

नामकुम थाने में दर्ज है गुमशुदगी की रिपोर्ट

मो. हसन के लापता होने के बाद उसके पिता मौलाना मंजूर हसन ने नामकुम थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके संभावित रास्तों और ठिकानों की जानकारी जुटा रही है. उसके परिचितों और संभावित स्थानों पर भी पूछताछ की जा रही है.

 

चार दिन बीत जाने के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार लगातार परेशान है. पिता और स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई कर मो. हसन को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है. परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि मो. हसन के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या उसके परिवार को सूचित करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही