Search

 
 
 

हजारीबाग से कोलकाता जा रही विजय रथ बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल

Lagatar Desk :  बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया. स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया. घायल यात्रियों को इलाज के लिए वर्धमान अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
 
बस दुर्घटनाग्रस्त

Lagatar Desk :   हजारीबाग से कोलकाता जा रही विजय रथ बस शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना बंगाल के वर्धमान के पास हुई है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है.

 

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया. स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया. घायल यात्रियों को इलाज के लिए वर्धमान अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही