Search

 
 
 

ट्रैफिक जवानों से बदसलूकी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों की पहचान कर की जाएगी कार्रवाई : धनबाद SSP

Dhanbad News : एसएसपी प्रभात कुमार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. एसएसपी ने कहा है कि पुलिसकर्मी दिन-रात आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर ड्यूटी करते हैं. ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी या मारपीट करना बेहद निंदनीय है.
 
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार
  • ट्रैफिक जवानों से बदसलूकी मामले में एसएसपी सख्त
  • वायरल वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान

Dhanbad News :  धनबाद में चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट और बदसलूकी करने वाले युवकों की पहचान शुरू कर दी गई है.

 

एसएसपी प्रभात कुमार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. एसएसपी ने कहा है कि पुलिसकर्मी दिन-रात आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर ड्यूटी करते हैं. ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी या मारपीट करना बेहद निंदनीय है.

 

प्रभात कुमार ने स्पष्ट कहा कि किसी व्यक्ति को पुलिस की कार्रवाई या किसी अन्य मामले को लेकर शिकायत है तो वह वरीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकता है. लेकिन सड़क पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 

एसएसपी ने कहा कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें

रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार पर जताई चिंता

एसएसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कई मामलों में रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार प्रमुख कारण होता है. यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. 

 

लेकिन सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है. यातायात नियमों का पालन कर आम लोग भी दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. पुलिसकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार और नियमों का पालन ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था की बुनियाद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही