Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में 750 लोगों ने किया आवेदन

Noamundi ( Sandip Kumar Prasad) : पश्चिमी पंचायत अंतर्गत गुवासाई के मैदान में आज गुरुवार को आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाया गया. जिसमें कृषि सहकारिता विभाग, बैंक, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, धान अधिपूर्ती का निबंधन, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, पशु पालन विभाग, कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, आपूर्ति राशन विभाग, निबंधन काउंटर, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, आवास, जन्म मृत्यु, पेयजल विभाग, बिजली विभाग, सेवा का अधिकार संबंधी काउंटर, जेएसएलपीएस, 13वें वित्त आयोग, शिक्षा विभाग आदि स्टाल के माध्यम से ग्रामीणों का निबंधन करा कर समस्याओं का निदान किया गया. [caption id="attachment_444004" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Novamundi-Aapki-Sarkar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण करती अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-indefinite-strike-of-revenue-sub-inspector-union-continues/">सरायकेला

: राजस्व उपनिरीक्षक संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

असहाय ग्रामीणों के बीच किया गया कंबल वितरण

आपकी योजना आपके सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन की अध्यक्षता में की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ, जीप अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन, अंचल अधिकारी सुनील चंद्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो, नोवामुंड़ी प्रमुख पूनम गिलुवा, जिप सदस्य देवकी कुमारी, गुवासाई मुंडा मंगल पूर्ति, पंचायत समिति सदस्य रेखा प्रसाद, उप प्रमुख ज्योति दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस कार्यक्रम में पश्चिमी पंचायत के विभिन्न गांव से ग्रामीणों ने अपना निबंधन कराकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया. इस दौरान कुल 750 आवेदकों ने निबंधन कराया जिसमें से 300 आवेदन का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. कार्यक्रम के अंत में गरीब एवं असहाय ग्रामीणों के बीच 36 कंबल वितरण किया गये साथ ही 12 स्कूली बच्चों को पोशाक वितरण किया गया. [caption id="attachment_444000" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Novamundi-Aapki-Sarkar-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रोजगार हेतु उपलब्ध कराई गई राशि का चेक लेती महिला.[/caption] इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-second-convocation-of-npu/">पलामू

: एनपीयू का दूसरा कॉन्वोकेशन, राज्यपाल रमेश बैस 131 टॉपरों को देंगे मेडल

विभिन्न सहायता समूहों को रोजगार हेतु उपलब्ध कराई गई राशि

जेएसएलपीएस की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिज्ञा महिला समूह को एक लाख, शांति मिश्रित महिला समूह को एक लाख, सुधा स्वयं सहायता समूह को 2 लाख, सुकन्या स्वयं सहायता समूह को 2 लाख, सशक्त महिला समूह को 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया. वहीं मुद्रा लोन के लिए डेढ़ लाख रुपए का चेक भी वितरित किए गए. इसके अलावे फूलों झानो योजना को लेकर रोजगार के लिए 4 महिलाओं को 40 हजार रुपए का चेक दिया गया. इस मौके पर जीप अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन, जिप सदस्य देवकी कुमारी, प्रमुख पूनम गिलुवा, गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, उद्योग विभाग के नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर जेएसएलपीएस नोवामुंडी के प्रकाश हेस्सा, बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती देवी, पंचायत समिति सदस्य रेखा प्रसाद, पदमा केसरी, उप प्रमुख गीता दास, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, उप मुखिया रामनाथ समद सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही