Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जेटेया पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त बुधराम सिरका उर्फ मानसिंह सिरका  जेटेया थाना क्षेत्र के कुद्रीझोर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद गुरुवार शाम न्यायिक हिरासत मं भेज दिया. इस संबंध में जेटेया थाना प्रभारी ने बताया कि गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की दुवारसाई चौक से जेटेया की ओर एक व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर जा रहा है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सरबाई, बाबड़िया चौराहा के पास युवक को बाइक ले आते देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया, लकिन वह बाइक छोड़कर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-showed-talent-in-financial-literacy-based-quiz/">चाईबासा

: वित्तीय साक्षरता आधारित प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

घर में छुपाकर रखी गई चोरी की बाइक बरामद

पुछताछ के क्रम में बुधराम सिरका ने स्वीकार किया कि उक्त बाइक को उसने पिछले महीना बड़बिल (ओडिशा) में मेला से चोरी कर लाया है. उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की बाइक उसके घर से बरामद किया गया. छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में जेटेया थाना प्रभारी विपिन चन्द्र महतो, एसआई मिथिलेश कुमार मौर्या, हवलदार बलदेव सिंह मुण्डा (सैट 56 जेटेया थाना), हवलदार बंधन उरॉव (सैट-56 जेटेया थाना), हवलदार दीपक भगत (सैट-56 जेटेया थाना), रमेश सिंह मुण्डा (सेट-56 जेटेया थाना), जवान महीपाल सुण्डी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही