Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : घर से लड़की भगाने का आरोपी युवक धराया

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला जनवरी में गुवा थाना में दर्ज कराया गया था. गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने इस संबंध में बताया कि गुवा थाना क्षेत्र की एक लड़की को गुवा बाजार का लड़का अली शेख बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. इसकी लिखित शिकायत लड़की के पिता मोहन गोप ने की थी. इस संबंध में लड़की के पिता ने बताया कि गुवा बाजार का रहने वाला 28 वर्षीय अली शेख उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर 31 जनवरी को भाग कर ले गया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-marwari-yuva-manch-pays-tribute-to-social-worker-sitaram-rungta/">चाईबासा

: मारवाड़ी युवा मंच ने समाजसेवी सीताराम रुंगटा को दी श्रद्धांजलि
काफी खोजबीन करने पर पता चला कि गुवा के रहने वाले अली शेख बेटी को भगा कर ले गया है. उसके बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने गुप्त सूचना के आधार पर लड़का और लड़की दोनों को बेंगलुरु से पकड़कर सोमवार को गुवा थाना लेकर आए और लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों ने अपने बयान में कहा कि अपनी मर्जी से दोनों घर से भागे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही