Search

नोवामुंडी : बड़ाजामदा ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लौह अयस्क ढुलाई किया बंद

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : टाटा स्टील की बराईबुरु स्थित विजय-टू खदान में चल रही 15 वर्ष पुरानी हाईवा एव डम्फरों से अयस्क ढुलाई कार्य बंद करने संबंधित कंपनी के आदेश से नाराज बड़ाजामदा माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने 6 अप्रैल की सुबह 4 बजे से अनिश्चितकालिन हड़ताल कर दी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द चौरसिया के नेतृत्व में ढुलाई कार्य बंद कर दिया गया है. सदस्यों की बैठक में अरविन्द चौरसिया ने कहा कि उक्त खदान जब उषा मार्टिन के अधीन था तब से एसोसिएशन में सूचीबद्ध एवं स्थानीय ग्रामीणों व निवासियों का हाइवा इस खदान से लौह अयस्क ढुलाई कर रहा है. इसे भी पढ़ें : कार्यकर्ताओं">https://lagatar.in/kalpana-soren-looked-excited-after-meeting-the-workers-said-make-the-rally-of-21-historic/">कार्यकर्ताओं

से मिल उत्साहित दिखीं कल्पना सोरेन, कहा- 21 की रैली को बनाएं ऐतिहासिक
वर्तमान में टाटा स्टील द्वारा 15 वर्ष पुराने वाहनों को ढुलाई कार्य से हमेशा के लिये हटाने का आदेश पारित कर दिया गया है. इस क्षेत्र में आय का स्रो केवल खनन वाहनों का परिचालन है. यहां के बाजार की आर्थिक स्थिति एवं वाहन मालिक तथा मजदूर सभी लोगों की रोजी रोटी केवल खनन पर टिकी है. सरकार द्वारा हमारे वाहनों से संबंधित सभी आवश्यक कागजातों का टैक्स, परमिट, फिटनेस, इन्श्योरेन्स, इत्यादि का रकम सरकार में जमा लिया गया है. उन्होंने कहा कि आज भी हमारे पड़ोसी राज्य उड़ीसा क्षेत्र में टाटा स्टील के अनेकों खदान चल रहें हैं उसमें आज भी 15 वर्ष से 20 वर्ष के पुराने वाहनों द्वारा ही लौह अयस्क ढुलाई का कार्य हो रहा है. फिर विजय-टू खदान के हम वाहन मालिकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. इसे भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/adityapur-holi-meeting-of-all-india-brahmarishi-samaj-on-sunday/">क्या

चतरा से चुना जायेगा स्थानीय सांसद? विजया राजे ने लगाई थी हैट्रिक
उन्होंने कहा कि हमारी वाहनों का कम्पनी द्वारा लौह अयस्क ढुलाई हेतु 3 माह का फोरेस्ट परमिशन कराया जाता है. सभी वाहन मालिकों द्वारा कागजात जमा किया गया है. 1 अप्रैल से नया परमिशन 3 माह के लिए मिलना है, लेकिन कम्पनी द्वारा 15 वर्ष पुराने वहनों का कागजात, उक्त परमिशन हेतु नहीं भेजा जा रहा है. स्थिति यह है कि गरीब ट्रक चालको एवं खलासी के पेट पर उक्त प्रबंधन लात मारने व उन्हे भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न कर रही है. इसकी सूचना हमें कम्पनी द्वारा दी गई है. हमारी वाहनों का फोरेस्ट परमिशन 31 मार्च तक का है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-holi-meeting-of-all-india-brahmarishi-samaj-on-sunday/">आदित्यपुर

: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज का होली मिलन रविवार को
बैठक में उपस्थित लोगों में एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार साहू, सह सचिव रूपा खान, प्रेम बल्लभ अवस्थी, चितरंजन प्रधान, रामानुज सिंह, मदन प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद सरफराज, हरि उपाध्याय, भगवान चौधरी, विनोद तिवारी, संजय, राजेश कुमार, मिर्जा फिरोज बेग, देव मुनि पाठक, नीरज राय, देवेंद्र कुमार, रीमू बहादुर, मोहम्मद अकबर, केसु राय, प्रवीण सिंह, दीपू सिंह,अशोक सिन्हा, अर्जुन यादव, रोहित चौधरी, मनोज गुप्ता, अजमत अली, अरुण जयसवाल, खगेश्वर बेहरा, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद नसीम, अशोक महतो, राजू देव, पंकज राय, गौरव दत्ता, मुन्ना मलिक, अभय राय, छोटू गोप, अजय साहू, प्रमोद साहू आदि एसोसिएशन के सदस्य शामिल दिखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-could-not-steal-from-home-then-you-looted-on-the-road-three-arrested-with-goods/">जमशेदपुर

: घर में नहीं कर पाए चोरी तो सड़क पर की लूट, सामान के साथ तीन गिरफ्तार

चाईबासा : मतदाता जागरूकता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Swip.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशन पर शनिवार को शहर चाईबासा के पिल्लई हाल के सभागार में स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात उप विकास आयुक्त के द्वारा पिल्लई हाल सभागार में उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई. इसे भी पढ़ें : क्या">https://lagatar.in/will-the-local-mp-be-elected-from-chatra-vijaya-raje-had-scored-a-hat-trick/">क्या

चतरा से चुना जायेगा स्थानीय सांसद? विजया राजे ने लगाई थी हैट्रिक
उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र मे मतदान तिथि 13 मई निर्धारित है. उन्होंने कहा कि आपलोग में काफी लोग फर्स्ट टाइम वोटर्स भी हैं, आप सभी मतदान दिवस के दिन अवश्य मतदान करें. साथ ही साथ अपने घर वाले और आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें. उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल तक प्रपत्र 6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिनका भी मतदाता सूची में नाम नहीं है. वे www.nvsp.in पोर्टल के माध्यम से भी नाम जोड़ सकते है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-could-not-steal-from-home-then-you-looted-on-the-road-three-arrested-with-goods/">जमशेदपुर

: घर में नहीं कर पाए चोरी तो सड़क पर की लूट, सामान के साथ तीन गिरफ्तार
उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध दिव्यांगजन हेतु रैम्प की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है. मतदान के दिन सभी लोग आपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता अवश्य दर्ज करें. सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा मतदान आधारित नाटक का मंचन, संगीत और कविता का पाठ कर उपस्थित सभी लोगों को मतदान करना कितना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-tv-artists-appeal-to-increase-voting-percentage/">हजारीबाग

: टीवी कलाकारों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की
उसके प्रति जागरूक किया गया और उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया गया कि मतदान तिथि 13 में को अपने-अपने बूथ में जाकर अवश्य मतदान करें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjees-allegation-nia-officials-attacked-the-villagers-the-villagers-did-not-asked-why-did-they-go-at-night/">ममता

बनर्जी का आरोप, एनआईए के अधिकारियों ने ग्रामीणों पर हमला किया, ग्रामीणों ने नहीं… पूछा, रात में क्यों गये…

किरीबुरु-मेघाहातुबुरु के लोग आपसी प्रेम व भाईचारे के प्रतीक : बमबम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Bhai-Chara.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : रामनवमी, सरहुल, ईद एवां लोक सभा चुनाव के मद्देनजर किरीबुरु थाना में इन्स्पेक्टर बमबम कुमार की अध्यक्षता में तथा थाना प्रभारी मुनाजीर हसन की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. इन्स्पेक्टर बमबम कुमार ने कहा कि किरीबुरु-मेघाहातुबुरु का पसी भाईचारा एक मिसाल है. यहाँ की इस खूबसूरती को आगे भी बचाये रखना है. रामनवमी के दौरान ऐसा कोई गाना नहीं बजाया जाय जिससे दूसरे धर्म के लोगों को दिक्कतें हो. जुलूस अथवा शोभा यात्रा निर्धारित रूट से हीं जायेगी व आयेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-if-you-could-not-steal-from-home-then-you-looted-on-the-road-three-arrested-with-goods/">जमशेदपुर

: घर में नहीं कर पाए चोरी तो सड़क पर की लूट, सामान के साथ तीन गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Bhai-Chara-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आचार संहिता के प्रावधानों का पालन करना है. चुनाव में बाहर से पोलिंग पार्टी व पुलिस आयेगी, उन्हें भी सहयोग कर शहर व मानवता धर्म को ऊंचा उठायें. रामनवमी में शराब की बिक्री बंद होगी. थाना प्रभारी मुनाजीर हसन ने कहा कि यह मिनी इंडिया है जहाँ सभी प्रेम व भाईचारे के साथ एक परिवार की तरह रहता हैं. डा0 एम एस दास ने कहा कि चिकित्सा टीम शोभा यात्रा के दौरान रहेगी. इसे भी पढ़ें : कार्यकर्ताओं">https://lagatar.in/kalpana-soren-looked-excited-after-meeting-the-workers-said-make-the-rally-of-21-historic/">कार्यकर्ताओं

से मिल उत्साहित दिखीं कल्पना सोरेन, कहा- 21 की रैली को बनाएं ऐतिहासिक
इस बैठक में डा एमएस दास, बी राजू बेलन, मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, मुखिया पार्वती किडो़, मुखिया प्रफुल्लित ग्लोरिया तोपनो, मुखिया लिपि मुंडा, उप मुखिया सुमन मुंडू, कनक मिश्रा, प्रतिमा सिंह, सुनीता सिंह, अबरार अहमद, कुमुद हेम्ब्रम, वीरेन्द्र मिश्रा, प्रफुल्ल मंडल, राज नारायण शर्मा, वीर सिंह मुंडा, उप मुखिया शमशाद आलम, उप मुखिया इरशाद अली, आलम अंसारी, मनोज सिंह, पूर्ण चन्द्र करुवा, पियूष गोप, आनंद, वृजनाथ प्रसाद, संतोष सिंह, गणेश गुप्ता, विक्की रजक, शिव कुमार गुप्ता, रब्बे आलम, संतोष प्रसाद आदि दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjees-allegation-nia-officials-attacked-the-villagers-the-villagers-did-not-asked-why-did-they-go-at-night/">ममता

बनर्जी का आरोप, एनआईए के अधिकारियों ने ग्रामीणों पर हमला किया, ग्रामीणों ने नहीं… पूछा, रात में क्यों गये…

चक्रधरपुर : फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-ISHTEHAR.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पुराने वंचित मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर जाकर पुलिस ने कोर्ट का इश्तेहार चिपकाया.बताया जाता है की चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुलकेड़ा पंचायत के पोकुवाबेड़ा गांव निवासी लक्ष्मण बोदरा पर चक्रधरपुर थाना में धारा 341, 323, 376(3), 376AB, 504, आईपीसी के तहत मामला दर्ज है.इस मामले वह पिछले दो साल से फरार चल रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-foundation-day-of-bharatiya-janata-party-celebrated/">हजारीबाग

: भारतीय जनता पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस
शनिवार को अवर एसआई एजारूल हक व पुलिस के जवान पोकुवाबेड़ा पहुंचे और कोर्ट का इश्तेहार चिपकाया.एसआई एंजारूल हक ने गांव के लोगों को एवं अपराधी के परिजनों से कहा कि 15 मार्च 2024 तक लक्ष्मण बोदरा अपने आप को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दें.नहीं तो पुलिस उसके घर को कुर्की कर देगी.जिसका जिम्मेदार लक्ष्मण बोदरा होगा. इसे भी पढ़ें : अटल">https://lagatar.in/jharkhand-was-created-due-to-the-efforts-of-atal-ji-modi-ji-will-shape-it-ajay-alok/">अटल

जी के प्रयास से बना है झारखंड, मोदी जी इसे गढ़ेंगे : अजय आलोक

चक्रधरपुर : दिलीप साव स्मृति भवन में भाजपा का मनाया गया स्थापना दिवस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-BJP-Sthapna.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार को चक्रधरपुर के पुरानी रांची रोड स्थित दिलीप साव स्मृति भवन में मनाया गया. इस अवसर पर उपस्थित भाजपाईयों ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दिनदयाल उपाध्याय के समीप दीप जलाकर व फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक सुरेश साव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना व उद्देश्य के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें : आदिम">https://lagatar.in/if-the-primitive-tribe-does-not-get-ration-then-there-will-be-agitation-kanhai-singh/">आदिम

जनजाति को नहीं मिला राशन तो होगा आंदोलन: कन्हाई सिंह
उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी. भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यमा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हुआ. वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में केवल दो सीट जीतने वाली पार्टी आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज दिलाकर पुन: देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाना है.इस मौके पर विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक सुरेश साव ने भी संबोधित करते हुये पार्टी के उद्देश्यों के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dc-and-ssp-reviewed-election-preparations-in-the-block-auditorium/">घाटशिला

: डीसी व एसएसपी ने प्रखंड सभागार में की चुनाव तैयारियों की समीक्षा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी केन्द्र की सरकार में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसी तरह देश को आगे बढ़ाने के लिए पुन: नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जुट जाएं. इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजय पासवान, शेष नारायण लाल, अशोक दास, परविंद्र चौहान, अश्वनी प्रमाणिक, राजू प्रसाद कसेरा, दीपक सिंह, राजेश रंजन, विवेक कुमार, परेश मंडल,गौतम रवानी समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp