Search

 
 
 

नोवामुंडी : मौसीबाड़ी में भजन संध्या आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रथयात्रा के आठवें दिन मंगलवार देर शाम को गुवा विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी. यह भजन संध्या रात 10:00 बजे तक चलता रहा तथा महाप्रभु जगन्नाथ जी की आरती के बाद भंडारा का आयोजन कराया गया. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा में शामिल होकर तरह-तरह के पकवानों का आनंद उठाया. मौसी बाड़ी में भंडारा का आयोजन गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सीके मंडल, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी तथा समाजसेवी एस राय चौधरी के द्वारा आयोजन किया गया. पुजारी जितेंद्र पंडा ने कहा कि बुधवार को बाहुडा रथयात्रा कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एंव देवी सुभद्रा गुवा रामनगर स्थित जगन्नाथ मंदिर तक शाम को प्रस्थान करेगी. बाजार स्थित श्री राम मंदिर में भी प्रत्येक दिन महाप्रभुओं को भोग लगा कर भंडारा का आयोजन कराया जा रहा है. इसमें छोटे बच्चें शमिल होकर एकत्रित महाभोग का आनंद उठाते नजर आए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mnrega-ombudsman-accused-of-misbehaving-with-a-female-public-representative/">चाईबासा

: मनरेगा लोकपाल पर महिला जनप्रतिनिधि से अभद्र व्यवहार का करने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही