Search

नोवामुंडी : भाजपा का नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मंगलवार को नोवामुंडी स्थित प्रखंड कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी नोवामुंडी मंडल के अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप की अध्यक्षता में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान धरना प्रदर्शन से पूर्व भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, मनोहरपुर पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति, अनुसूचित जाति मोर्चा के शंभू हाजरा पासवान सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नोवामुंडी बाजार में रैली निकाली. एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-news-of-death-in-the-accident-the-relatives-kept-searching-for-the-young-man/">जमशेदपुर

: दुर्घटना में मौत की खबर पर युवक को तलाशते रहे परिजन

अंचलाधिकारी को अविलंब पदमुक्त करने की मांग

[caption id="attachment_652956" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Novamundi-Dharna-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रदर्शन करते भाजपा के पूर्व मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता.[/caption] नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा. प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं. इसे अविलंब पद से विमुक्त किया जाए. नोवामुंडी में चल रहे अवैध बालू का कार्य अंचल अधिकारी के नाक के नीचे हो रहा है. बालू के इस अवैध बालू कारोबार में अंचलाधिकारी भी मिले हुए हैं. आए दिन अखबारों के माध्यम से पता चलता है कि क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार पूरी तरह से फल फुल रहा है. इस अवैध कारोबार में लिप्त अवैध बालू कारोबारी को यहां का स्थानीय प्रशासन भी गिरफ्तार नहीं कर रही है. क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा प्रशासन को आईना दिखाने का कार्य कर रही है. पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी के अलावे भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी लोगों को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/nitish-laid-the-foundation-of-the-states-first-river-front-simariya-dham-will-be-built-like-haridwar/">बिहार

: नीतीश ने राज्य के पहले रिवर फ्रंट की रखी नींव, हरिद्वार की तरह बनेगा सिमरिया धाम

धरना प्रदर्शन में ये लोग हुए शामिल

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष साहू पूर्ति, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा शंभू हाजरा, जगन्नाथपुर प्रखंड संगठन प्रभारी अशोक पान, जिला कोषाध्यक्ष मधुसूदन तुबिड, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री बाबूलाल माझी, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव राय, अजीत सिंह, मंगल गिलुवा, मांगीलाल केराई, जिला युवा मोर्चा मंत्री रवि समद, प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार दास, प्रखंड कोषाध्यक्ष चेतन सहित नोवामुंडी मंडल संयोजक रमेश सोलंकी, संजू लोहार सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp