Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगा शिविर

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा बाजार स्थित आईटीआई शिक्षण संस्थान में बुधवार को आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के कर्मियों ने स्टॉल लगाकर पंचायत के लोगों की समस्या सुन व ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का निष्पादन किया. इसका शुभारंभ अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो, नोवामुंडी प्रमुख पूनम गिलुवा, जिप सदस्य देवकी कुमारी, गुवासाई मुंडा मंगल पूर्ति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा ने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुवात की गई है. इसके जरिए सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-married-girl-commits-suicide-by-hanging-her-sari-in-tenda/">मनोहरपुर:

तेंदा में शादीशुदा युवती ने की साड़ी का फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या
ग्रामीण को दर-दर न भटकना पड़े इसके लिए विभिन्न स्टॉल लगाकर समस्या का निदान किया जा रहा है. चाहे वह समस्या आधार कार्ड से संबंधित हो या जमीन विवाद, या स्वास्थ्य सबंधी समस्या हो सारी समस्याओं का समाधान इस कार्यक्रम के माध्यम से एक ही छत के नीचे किया जाएगा. मौके पर गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, उद्योग विभाग के नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर जेएसएलपीएस नोवामुंडी के प्रकाश हेस्सा, बाल विकास महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती देवी सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही