Search

 
 
 

नोवामुंडी : संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी शनिवार को संपन्न हुई. इसमें जगन्नाथपुर संकुल के छह विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई. इसमें संत मेरी विद्यालय के आचार्य प्रीतम कुमार एवं पीएबीएम हाई स्कूल के आचार्य अमोघ मिश्रा ने निर्णाय की भुमिका निभाई. कार्यक्रम का शुभारंभ जगन्नाथपुर संकुल के समिति संयोजक जगदीश चंद्र सिंकु एवं संकुल प्रमुख काशीनाथ तिवारी, स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव रामस्वरूप पोद्दार, कोषाध्यक्ष मालती लागुरी, बड़ाजामदा के प्रधानाचार्य पशुपतिनाथ चौधरी एवं स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा पालित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सरस्वती वंदना के साथ सभी ने प्रदर्शनी के लिए प्रस्थान किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-laptop-and-mobile-by-entering-the-house-case-registered/">जमशेदपुर

: घर में घुसकर लैपटॉप व मोबाइल की चोरी, मामला दर्ज

शिशु वर्ग में प्रथम स्थान जगन्नाथपुर विद्यालय 

[caption id="attachment_707626" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/WIGYAN-PRADRSHNI-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए.[/caption] सभी विद्यालयों ने बहुत ही सुंदर विज्ञान प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई. इसमें शिशु वर्ग में प्रथम स्थान जगन्नाथपुर विद्यालय, द्वितीय स्थान हाटगम्हरिया विद्यालय, तृतीय स्थान कोटगढ़ विद्यालय रहा. बाल वर्ग में प्रथम स्थान पर नोवामुंडी विद्यालय, द्वितीय स्थान जगन्नाथपुर विद्यालय, तृतीय स्थान जैंतगढ़ विद्यालय रहा. किशोर वर्ग में प्रथम स्थान नोवामुंडी विद्यालय, द्वितीय स्थान जैंतगढ़ विद्यालय, तृतीय स्थान जगन्नाथपुर विद्यालय को मिला. संकुल संयोजक जगदीश चंद्र सिंकु ने भैया बहनों को प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्जवल बनाने का प्रयास करें. स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने भैया-बहनों को आशीष वचन देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए साधुवाद दिया एवं उत्तम भविष्य की कामना की. अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inter-house-song-and-dance-competition-organized-in-dav-nit-bhagat-singh-house-became-overall-champion/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी में अंतर सदन गीत नृत्य प्रतियोगिता आयोजित, भगत सिंह सदन बना ओवरऑल चैंपियन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही