Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिलाओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल क्लब में बुधवार देर शाम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरि ने महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरि ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता गिरि ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से आगे चल रही हैं. देश की राष्ट्रपति आदिवासी बहुल क्षेत्र की महिला द्रौपदी मुर्मू हैं. मुख्य अतिथि विपिन कुमार गिरि ने कहा कि महिला शक्ति का रूप है. मां दुर्गा की सवारी शेर है. जब एक मां एक बच्चे को 9 महीने अपने पेट में पालती है, यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कितना दुख झेल कर बच्चे को जन्म देती है. यह बातें एक मां ही समझ सकती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Anrtarrashtriy-Mahila-Divas-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चंद्रपुरा">https://lagatar.in/chandrapura-need-to-preserve-mother-soil-and-culture-tiger-jairam/">चंद्रपुरा

: माई, माटी व संस्कृति को बचाये रखने की जरूरत :  टाइगर जयराम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Anrtarrashtriy-Mahila-Divas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उसके बाद 42 महिलाओं ने रंगोली बनाओ प्रतियोगिता, अल्पना बनाओ प्रतियोगिता तथा मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता का समापन 12 मार्च को होगा. मौके पर विशिष्ट अतिथि सीआईएसएफ के उप कमांडेंट राकेश चंदन, श्रीमंत नारायण पंडा, दीपक प्रकाश, राजेश सिन्हा, राकेश नंदकोलियर, महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी, जयश्री नंदकोलियर, गीता दास, शालू कुमारी, सीमा शरण, श्वेता सिन्हा, माला मंडल, कविता देवांगन, दीपा राय चौधरी सहित अन्य मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Anrtarrashtriy-Mahila-Divas-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही