Search

 
 
 

नोवामुंडी : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर स्कूलों में शोक सभा आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर गुवा के नुईयां गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों ने शोक सभा आयोजित की. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नीमचंद्र महतो ने प्रार्थना सभा में बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी 2 मिनट का मौन धारण कर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित किया. इससे पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य नीमचंद महतो ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन पूरे शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-55-year-old-woman-injured-after-being-hit-by-a-tractor/">घाटशिला

: ट्रैक्टर की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला घायल

चेन्नई के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

वर्ष 2019 के चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लालचंद महतो को हराकर निर्वाचित हुए थे. जिसके बाद हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें शिक्षा मंत्री के पद से सुशोभित किया था. उनका स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा था. जिसको लेकर वह इलाजरत थे. जगरनाथ महतो चेन्नई के अस्पताल में गुरुवार को सुबह आखिरी सांस ली. वहीं बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने भी स्कूल के प्रार्थना सभा में झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही