Search

नोवामुंडी : राजाबासा गांव में सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच जरूरत का सामान किया वितरण

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार को सारंडा के छोटानागरा पंचायत अंतर्गत नक्सल प्रभावित गांव राजाबासा में सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन प्रोग्राम चलाया. इसके तहत 197वीं सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रवेश कुमार जौहरी के दिशा निर्देशन में सहायक कमांडेंट सुरेंद्र बेनीवाल एवं सहायक कमांडेंट नुपुर चक्रवर्ती तथा समस्त जवानों एवं पुलिस उप निरीक्षक रंजीत यादव ने ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए तारपोलिन शीट, रोशनी के लिए सोलर लालटेन, खेती करने के लिए सब्जियों के बीज व कंपोस्ट खाद प्रदान किये. इससे ग्रामीण सब्जी की खेती कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें तथा अपने परिवार की आमदनी बढ़ा सकें. सीआरपीएफ ने भविष्य में किसी प्रकार की जरूरत पड़ने पर सहयोग का आश्वासन ग्रामीणों दिया. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-carmel-junior-college-under-11-beat-hill-top-7-0-in-golden-baby-league/">जमशेदपुर

: गोल्डन बेबी लीग में कार्मेल जूनियर कॉलेज अंडर 11 ने हिल टॉप को 7-0 से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp