Search

 
 
 

नोवामुंडी : बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के जोनल सेक्रेटरी दुचा टोप्पो का निधन

 
  • सेल के कर्मचारियों में शोकं की लहर
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक गुवा के जोनल सेक्रेटरी दुचा टोप्पो की मंगलवार देर शाम निधन हो जाने से पूरे गुवा के साथ-साथ सेल कर्मियों में शोकं की लहर व्याप्त है. जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दुचा टोप्पो दिल की बीमारी से ग्रसित था. सात माह पूर्व ही हार्ट का ऑपरेशन भुवनेश्वर में करवाया था. ऑपरेशन के बाद वे पूरी तरह से स्वस्थ थे. 29 फरवरी 2024 को वह गुवा सेल से सेवानिवृत्त हो गए थे. 12 मार्च मंगलवार सुबह उसे सांस लेने तकलीफ होने लगी. तुरंत ही उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-criminals-shot-three-people-in-broad-daylight-in-the-vegetable-market/">पटना

: सब्जी मंडी में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, तीन लोगों को लगी गोली
उनकी स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टर ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी. तुरंत ही उसे रांची स्थित रिम्स अस्पताल ले जाने लगा. मात्र कुछ दूर ही ले जाने के दौरान उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई. तो तुरंत ही उसे राउरकेला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच कर कहा कि इसकी हार्ड में पानी भर गया है.और जब तक इसकी स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक इसकी हार्ड से पानी को नहीं निकाला जा सकता है. मात्र एक घंटा अस्पताल में एडमिट रहने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह गए. इसके निधन की सूचना मिलते ही पूरा गुवा में मातम छा गया. साथ ही पूरे सेल कर्मियों में शोक की लहर व्याप्त है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही