Search

 
 
 

नोवामुंडी : सेल गुवा में रैली निकाल व पौधरोपण कर मनाया गया पर्यावरण दिवस

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल गुवा अयस्क खान प्रबंधन के द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सकारात्मक प्रयास जारी है. बहुत सारी योजनाएं बनाकर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है. जल प्रदूषण नियंत्रण एवं जल संरक्षण के लिए गुवा अयस्क खान द्वारा फाइंस हीप से लेकर नदी तक चार अर्थन डैम, पांच सेडिमेंटेशन पीट, दो चेक डैम का निर्माण किया गया है. उक्त बातें गुवा अयस्क खान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी ने कही. इस अवसर पर रैली निकाली गई तथा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में झंडोतोलन किया गया. इसके साथ ही पौधरोपण कर एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया. मुख्य महाप्रबंधक की अगुवाई में सेल के दर्जनों पदाधिकारियों व कर्मियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ ली. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inundation-of-faith-in-dindli-chadak-fair/">आदित्यपुर

: दिंदली चड़क मेला में आस्था का सैलाब उमड़ा

पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना जरूरी

मुख्य महाप्रबंधक बीके गिरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी का दायित्व है, जिसे हम सभी को जिम्मेदारी पूर्वक निभाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए. कार्यक्रम में सेल पदाधिकारी डॉ टीसी आनन्द व आलोक यादव के साथ दर्जनों कर्मी व पदाधिकारी में महाप्रबंधक एसपी दास, दीपक प्रकाश, सीबी कुमार, आर के सिन्हा, उप महाप्रबंधक नरेंद्र झा, अविनाश प्रधान व अन्य के साथ-साथ डिप्टी कमांडेंट (सीआईएसएफ) राकेश चंदन ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर वृक्षारोपण किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही