Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पिता ने बेटी को भगा ले जाने की गुवा थाने में दर्ज कराई शिकायत

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र की एक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला गुवा थाना पहुंचा. थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने इस संबंध में बताया कि गुवा थाना क्षेत्र की एक लड़की को गुवा बाजार का एक लड़का अली शेख लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. इसकी लिखित शिकायत लड़की के पिता मोहन गोप ने की है. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-after-the-drought-the-cold-increased-the-problem-the-potato-crop-started-getting-ruined/">बोकारो

: सुखाड़ के बाद ठंड ने बढ़ाई आफत, आलू की फसल होने लगी बर्बाद

लड़के का मोबाइल नंबर किया जा रहा ट्रेस 

इस संबंध में लड़की के पिता ने बताया कि गुवा बाजार का रहने वाला 28 वर्षीय अली शेख मेरी लड़की को बहला-फुसला कर 31 जनवरी को ले गया था. अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई परंतु उसका कहीं पता नहीं चला. कुछ लोगों के द्वारा जानकारी मिली की मेरी बेटी को गुवा के रहने वाले अली शेख भगा ले गया है. उसके बाद गुरुवार को गुवा थाने में लड़की को भगा ले जाने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज की गई है. इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि लड़के का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जा रहा है और जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-nilanchal-company-distributed-blankets-among-500-needy/">आदित्यपुर

: नीलांचल कंपनी ने 500 जरूरतमंदों के बीच वितरित किया कंबल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही