Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा सेल प्रबंधन ने सारंडा के 18 गांवों में बांटे कंबल

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सारंडा में बढ़ती लगातार ठंड से वृद्ध ग्रामीणों को बचाने हेतु सेल की गुवा ओर माइंस बीएसएल सेल प्रबंधन ने सीएसआर योजना के तहत अपने सीएसआर गांव के अंतर्गत 15 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक कुल 18 गांवों में कुल 950 कंबलों का वितरण किया है. इसमें जोजोगुट्टू, राजाबेड़ा, बाईहातु, तेतलीघाट, गुवासाई, लिपुंगा, नुइया, ठाकुरा, हिरजीहाटिंग, रोवाम, गंगदा, कासिया पेचा, घाटकुरी, डुईया, लेम्ब्रे, अगरवा, बड़ा जामकुंडिया और छोटा जामकुंडिया गांव शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : राशन">https://lagatar.in/ration-distribution-scam-ed-raids-tmc-leader-shahjahan-sheikhs-house-again/">राशन

वितरण घोटाला : TMC नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर ईडी की दबिश, 24 गाड़ियों में CRPF के जवान भी मौजूद
कंबल का वितरण महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता भास्कर, गुवा ओर माइंस के अधिकारी अनिल कुमार, डीजीएम (सीएसआर), डीजीएम (जियो), एजीएम (जियो) ने किया। कंबल वितरण का कार्यक्रम कमल भास्कर, सीजीएम (माइंस), गुवा ओर माइंस, सेल के दिशा निर्देशन में किया गया है.इस दौरान मुंडा जानुम सिंह चेरोवा, मुंडा बिरसा चाम्पिया, मुंडा बिरसा सुरेन, मुंडा लेबेया देवगम आदि ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही