Search

 
 
 

नोवामुंडी : सेल गुवा क्लब में हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक बिपिन कुमार गिरी के मार्गदर्शन एवं वरीय प्रबंधक आलोक यादव की अध्यक्षता में राजभाषा पखवाड़ा हिंदी कार्यक्रम के तहत सेल गुवा क्लब में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा एवं इस्को मध्य विद्यालय गुवा के मेधावी नन्हें-मुन्ने छात्रों ने कविता पाठ के माध्यम से हिंदी के महत्व पर कविता पाठ कर सबों को भावविभोर कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-merger-of-subsidiaries-in-tata-steel-may-take-a-year/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील में अनुषंगी इकाइयों के विलय में लग सकता है एक साल का समय

हिन्दी देश की एकता व अखंडता का प्रतीक है - वरीय प्रबंधक

मौके पर वरीय प्रबंधक आलोक कुमार यादव ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रयोग प्रत्येक कर्मियों को गर्व से करनी चाहिए. यह देश की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है. जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है. उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में राजवीर सिंह, अन्नपूर्णा साहू व अन्य की उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही