Search

 
 
 

नोवामुंडी : इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गुवा की टीम ने दूसरे दिन एक गोल्ड, सात सिल्वर व 10 कांस्य पदक जीता

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के दुसरे दिन गुवा कराटे टीम ने एक गोल्ड, तीन सिल्वर व छह कांस्य पदक जीता. इसके पूर्व गुवा कराटे टीम ने पहले दिन चार सिल्वर व चार कांस्य पदक हासिल किया था. दो दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने कुल एक गोल्ड पदक, सात सिल्वर पदक व 10 कांस्य पदक हासिल कर परचम लहराया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rpf-saved-the-youth-of-manjhi-tola-who-came-to-die-after-being-cut-off-from-the-train/">आदित्यपुर

: ट्रेन से कटकर जान देने आए मांझी टोला के युवक को आरपीएफ ने बचाया
ज्ञात हो कि कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 29 जुलाई से 30 जुलाई तक किया गया था. गुवा से 14 बच्चों ने भाग लिया है. दो दिवसीय प्रतियोगिता में 7 देशों के कुल 16 राज्यों 5293 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन कर चार सिल्वर व चार मेडल हासिल कर बच्चों ने गुवा का नाम रोशन किया है. सोमवार को गुवा कराटे टीम के बच्चों का कोलकाता से गुवा लौटने पर गुवा सेल क्लब में महिला समिति द्वारा देर शाम स्वागत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-father-arrested-for-killing-son-went-to-jail/">मनोहरपुर

: पुत्र की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार, गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही