Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार को झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने मजदूरों के शोषण के खिलाफ पद यात्रा निकाला. यह पद यात्रा रविवार को करमपदा गांव, गुवा और बड़ाजामदा का दौरा किया और आगामी 25 मई को विकास व रोजगार को लेकर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया. ग्रामीणों ने बताया की बड़ाजामदा स्थित बालाजी प्लांट में स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं दे रहे हैं. इस प्लांट में बाहरी मजदूरों से काम करवा रहे हैं. जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है. यहां कार्यरत मजदूरों को 230 के हिसाब से मजदूरों को वेतन दी जा रही है. साथ ही कैंटीन की कोई सुविधा मजदूरों के लिए नहीं है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-five-day-flood-light-league-football-tournament-begins/">किरीबुरू
: पांच दिवसीय फ्लड लाइट लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
: मनपीटा ग्रामसभा ने अंचल कार्यालय की नोटिस का किया विरोध, बैठक कर तय की रणनीति
: पांच दिवसीय फ्लड लाइट लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
झूठे केस में फंसा कर मजदूरों को प्रताड़ित किया जाता है
प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाने वाले मजदूरों को काम से बैठा दिया जाता है. साथ ही स्थानीय पुलिस की मदद से झूठे केस में फंसा कर मजदूरों को प्रताड़ित किया जाता है. पर्यावरण की दृष्टि से देखा जाए तो कंपनी से निकलने वाला धुआं से यहां के मजदूरों को विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. इस पर झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने कहा की आज पूरे चाईबासा जिला में विभिन्न खदानें हैं. टाटा स्टील, रूंगटा जैसे कम्पनी अपना व्यवसाय कर रहे हैं लेकिन आज तक क्षेत्र के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों का विकास नहीं हुआ है. इस क्षेत्र में इतनी बड़ी-बड़ी कंपनियों के रहते हुए यहां के स्थानीय मजदूरों को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manpeeta-gram-sabha-opposes-the-notice-of-zonal-office-strategy-decided-after-meeting/">जमशेदपुर: मनपीटा ग्रामसभा ने अंचल कार्यालय की नोटिस का किया विरोध, बैठक कर तय की रणनीति
Leave a Comment