Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा दौरे में आए सेल बोकारो स्टील लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक जयदीप दास गुप्ता को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराते हुए 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. उन्होंने अपने मांग पत्र में लिखा कि लौह अयस्क खान गुवा में स्थाई कर्मचारी आए दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं. कर्मचारी की कमी का असर सेल के उत्पादन पर पड़ रहा है. इसके साथ ही सेल दिन-प्रतिदिन अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाते जा रही है. जिससे कर्मचारियों के ऊपर दबाव बढ़ता जा रहा है. अतः यूनियन इस पर विचार करते हुए कार्यपालक निदेशक से मांग करती है कि सामान्य रिक्त पदों पर यथाशीघ्र बहाली की प्रक्रिया चालू करे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-yuva-manch-organizes-cycle-rally-on-mothers-day/">जमशेदपुर
: मदर्स डे पर बिरसा युवा मंच ने आयोजित की साइकिल रैली
: मदर्स डे पर बिरसा युवा मंच ने आयोजित की साइकिल रैली
Leave a Comment