Search

 
 
 

नोवामुंडी : झामुमो ने आदिवासी एसोसिएशन के सभागार में की समीक्षा बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शनिवार को नोवामुंडी के आदिवासी एसोसिएशन के सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक झामुमो के जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में की गई. बैठक में बीते 8 सितंबर को गुवा शहीद दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई. साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. कहा गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से सदस्यों को जोड़ने का कार्य करें. इस दौरान बैठक में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रभारी और पर्यवेक्षक के साथ जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, दिनेश महतो, अभिषेक सिंकू, चूमन लाल लागुरी, मनोज लागुरी, बामिया माझी, अलोक अजय तोपनो, भगवान सिंकू, रिमू बहादुर थापा, गोवर्धन चौरसिया, सोहेल अहमद, जगबंधु सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-incomplete-pm-residences-will-be-completed-by-running-a-campaign-ddc-gave-instructions/">पलामू

: अभियान चलाकर अपूर्ण पीएम आवासों को किया जायेगा पूरा, डीडीसी ने दिये कई निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही