Search

 
 
 

नोवामुंडी : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी में कराटे क्लास का हुआ शुभारंभ

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी इंग्लिश स्कूल में रविवार को सह पाठ्यक्रम गतिविधियां (सीसीए) के तहत जेकेए शोटोकन इंडिया द्वारा कराटे क्लास का शुभारंभ किया गया. इसमें विद्यालय से लगभग 30 बच्चों ने हिस्सा लिया. कराटे प्रशिक्षक अनिल कुमार सिंह के द्वारा पहले दिन की कक्षा में शारीरिक व्यायाम का अभ्यास करवाया गया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-shot-fired-while-unloading-magazine-from-rifle-one-jawan-injured/">बंदगांव

: राइफल से मैगजीन अनलोड करने के दौरान चली गोली, एक जवान घायल
इस दौरान उन्होंने बताया कि पारम्परिक कराटे के अभ्यास में आत्म विकास पर जोर दिया जाता है. इससे मन संतुलित रहता है और शरीर का विकास होता है. इससे शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है तथा शारीरिक शक्ति और आत्मविश्वास का निर्माण होता है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार सिन्हा, शिक्षक मनीष पूर्ती, समाजसेवी सौरभ बोस एवं अन्य अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही